● राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता का बीआरसी बार में हुआ आयोजन- ● प्रतिस्पर्धा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले पांच बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा मौका- ● प्रतिस्पर्धा से मिलता प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका- शैलजा व्यास

(ललितपुर) राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र बार में खंड शिक्षा अधिकारी शैलजा व्यास के निर्देशन में आयोजित की गई।इस दौरान बीईओ शैलजा व्यास ने बच्चों से कहा कि बच्चों को प्रतिस्पर्धा में हमेशा प्रतिभाग करके अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करना चाहिए।जो बच्चे प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करते हैं उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। चयनित बच्चों को उन्होंने शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ब्लॉक बार के विज्ञान विषय के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन उदयभान सिंह ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 06 से 08 तक के बच्चों को विद्यालय स्तर पर चयनित करते हुए ब्लॉक स्तरीय “क्विज प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता दो चरणों में सम्पन्न हुई।जिसमें प्रथम चरण में विज्ञान विषय के 25 प्रश्न,द्वितीय चरण में चयनित बच्चों में से ग्रुप के माध्यम से प्रश्न पूंछकर बच्चों का चयन किया गया। । इस प्रतियोगिता में ब्लॉक बार के 140 बच्चों ने प्रतिभाग किया।जिनमें से दस बच्चों को टाप-टैन में चयनित किया गया।क्विज प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में एआरपी उदयभान सिंह,विशाल भारती,आजाद वर्मा,राजेंद्र सिंह,वीरसिंह,अनिल गुप्ता,दीपक बाबू,संतोष कुमार,मोहित पाल,
दीक्षा पाल,कविता शाक्य,सरिता वर्मा,रवीन्द्र प्रजापति,अतुल रावत,संजय तिवारी, संदीप कोशिश, राहुल सैनी का विशेष सहयोग रहा।
इन बच्चों को मिला टाप- टैन पुरस्कार-
कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नगारा के दुष्यंत लिटौरिया उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगचारी के प्रिंस साहू,उच्च प्राथमिक विद्यालय
कैलगुंवा की साक्षी प्रजापति,उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ला के विपेंद्र,उच्च प्राथमिक विद्यालय नगारा की नैनसी,उच्च प्राथमिक विद्यालय करमई के भागचंद्र,उच्च प्राथमिक विद्यालय नगारा की अंशिक,उच्च प्राथमिक विद्यालय करमई के कृष्णा,उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ला के यशप्रताप सिंह,उच्च प्राथमिक विद्यालय सेंमराडांग की हर्षलता को टाप टेन पुरस्कार राशि सहित प्रदान किया गया।
● यह बोले बच्चे●

01- कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नगारा
के छात्र दुष्यंत लिटौरिया का कहना है कि मैंने ब्लॉक में टाप-टैन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है,मैं जिले मैं भी प्रथम स्थान लाऊंगा।
02- पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगचारी के प्रिंस साहू का कहना है कि प्रतियोगी प्रतियोगिताओं के आयोजन से ज्ञानवर्धन होता है।
03- पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैलगुंवा की छात्रा साक्षी प्रजापति का कहना है कि मैं बहुत ही खुश हूं कि मुझे पहली बार राष्ट्रीय आविष्कार क्विज प्रतियोगिता में पुरस्कृत किया गया।
04- पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिल्ला के छात्र विपेंद्र का कहना है कि समय -समय पर प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन होता रहे जिससे हम परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रूचि बनी रहे।
05- कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नगारा की छात्रा नैनसी का कहना है कि राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिला है।मुझे टाप फाइव में स्थान मिला है मैं बहुत ही खुश हूँ।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




