*आत्मनिर्भर भारत, संकल्प अभियान के तहत ललितपुर में महिला सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन* *स्वदेशी अपनाएं, भारत को आत्मनिर्भर बनाएं: राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला*

ललितपुर। आज मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत, सकंल्प अभियान के अंतर्गत एक भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन मा0 कल्याण सिंह सभागार में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की मा0 राज्यमंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी रहीं, जिन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मा0 मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश नई ऊॅचाईयों को छू रहा है और एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प सभी साकार होगा जब मात्र शक्ति शिक्षित और स्वावलम्बी बनेगी। उन्होंने महिलाओं से समाज और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर महिला ही आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है।
उन्होंने जनपद की महिलाओं को लघु एवं कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया और बताया कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतन प्रयासरत है, इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बैंकों से ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने नारी शक्ति से आह्वान किया कि वह अपनी संतानों को अच्छे संस्कार दें, आप अपनी संतान की प्रथम गुरु और आपका घर प्रथम विद्यालय है, उनको अच्छे संस्कार देकर देश का एक काबिल नागरिक बनाना है। ये संताने हमारे देश का भविष्य है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरीशचन्द्र रावत ने अपने सम्बोधन में जोश के साथ मंच से मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे मा0 प्रधानमंत्री जी के एक भारत-श्रेष्ठ भारत को संकल्प से सिद्धि करने हेतु संगठित होकर आगे आयें, जिससे भारत का गौरव विश्व पटल पर और अधिक बढ़ सके। उन्होंने महिला शक्ति से अपनी रसोई से लेकर दैनिक वस्तुओं तक स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि हम स्वदेशी अपनाकर अपने देश की जीडीपी बढ़ाने में महति योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कोरोना काल में भारत निर्मित वैक्सीन का जिक्र करते हुए लोगों में स्वदेश की शक्ति का एहसास कराते हुए जोश भरा। उन्होंने बताया कि आज दीपक से लेकर बह्नोस मिसाइल तक सभी हमारा देश बना रहा है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर देते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार की बेटी के जन्म से विवाह तक की अनेकों योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा ने आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि महिलाएं किस प्रकार से स्वदेशी अपनाकर स्वयं आत्म निर्भर बन सकती हैं और देश को भी आत्म निर्भर बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि सभी भारत में निर्मित वस्तुओं का ही प्रयोग करें। उन्होंने महिलाओं को उत्साहित करते हुए कहा कि पापड़ बनाना, आटा चक्की, सिलाई, बुनाई, आदि कुटीर उद्योग स्थापित करें। इसके लिए सरकार बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध करा रही है। उन्होंने स्वरोजगार से आत्म निर्भर भारत बनने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रावत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चित्रा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान सहित कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथियों ने अपने सम्बोधन में आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन रुचिका बुन्देला ने किया।
इस अवसर पर सीडीपीओ खुशबू यादव, ग्राम प्रधान तुर्का पूजा रैकवार सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा सैकड़ों की संख्या में जनपद की महिला शक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690




