उत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ललितपुरटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मपुलिस अधीक्षक ललितपुरललितपुर

श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व

ललितपुर। श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर विजयादशमी (दशहरा) का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम परमपूज्य अनंतविभूषित चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामंडलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि जी महाराज के पावन सानिध्य में व मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी अमनदीप डुली, पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक, सिविल जज आकृति व विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, सरदार बी के सिंह, प्राचार्य मेडीकल कॉलेज डा0 मयंक शुक्ला, अध्यक्ष प्रेस क्लब राजीव बबेल, अशोक पटैरिया, मनीष अग्रवाल, डा0 विशाल जैन, शकुंतला कुशवाहा, उप जिलाधिकारी मनीष कुमार आदि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के दौरान महाराज जी ने कहाकि दशहरा का पर्व प्रभु श्रीराम की विजय का पर्व है। भगवान श्रीराम ने रावण का अंत कर इस धरा से एक असुर का अंत ही नहीं किया था। अपितु मानवता के लिए संदेश दिया था कि जब-जब धरा पर रावण जैसा अत्याचारी का उदय होता है तो उसके विनाश के लिए भगवान स्वयं अवतार लेते हैं। यह त्यौहार भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक व शौर्य के उपासक का प्रतीक है। दशहरा के पर्व पर दस प्रकार के जो अवगुण मनुष्य में रहते है उन्हें त्यागने का संदेश भी मनुष्य को देता है। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया और भगवान का विजय तिलक हुआ। इस दौरान अवध बिहारी उपाध्याय, श्यामाकांत चौबे, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, अनूप मोदी, अश्विनी पुरोहित, राहुल शुक्ला, लखन यादव, दिनेश पाठक, कमलेश गोस्वामी, शत्रुघन यादव, हेमन्त जैन रोंड़ा, शांतनु पुरोहित, संतोष साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, अमित संज्ञा, सामंत सिंह यादव, टिकंल हुण्डैत, बाबा हीरानंद गिरी, सर्वेश्वर गिरी, प्रदीप शर्मा, गिरीश शर्मा, राघवेन्द्र सिसोदिया, राजू जांगिड, राकेश श्रीवास्तव, राजेश्वरी सिसौदिया, सरोज बबेले, गणेश शर्मा, प्रेम लालवानी, आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन बृजमोहन संज्ञा ने किया।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button