● मिशन शक्ति के तहत एक दिन की प्रधानाचार्य बनी काजल कुशवाहा ●प्रभारी प्रधानाचार्य ने देखी विद्यालय की व्यवस्थाएं-

(ललितपुर) मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत एक अनूठी पहल की गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय
टोडी की कक्षा आठवीं की छात्रा काजल कुशवाहा को विद्यालय का प्रधानाचार्य एवं
उप प्रधानाचार्य खुशी अहिरवार को बनाया गया।
विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य बनते ही छात्रा
काजल कुशवाहा ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। प्रभारी प्रधानाचार्य बनते ही काजल ने विद्यालय अभिलेखों,एमडीएम, विद्यालय की साफ-सफाई का जायजा लिया।सठपाठी छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन विद्यालय
आने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार कुशवाहा,सहायक अध्यापक गणेश प्रसाद अहिरवार,अनुदेशक दिनेश कुमार साहू, बृजेन्द्र सिंह यादव मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690