उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरसामाजिक संगठन

जैन मिलन ने सतोदय तीर्थ पर तीर्थ रक्षा सम्मेलन में रोपित किए वृक्ष क्षेत्रीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में वक्ताओं ने लिया तीर्थ रक्षा का संकल्प

ललितपुर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक -13 की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक सतोदय तीर्थ सेरोन में सम्पन्न हुई जिसमें वक्ताओं ने तीर्थ रक्षा का संकल्प लिया और बृक्ष रोपित किए। अधिवेशन की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रेयांस जैन गदयाना की जबकि
विजय जैन गुना राष्ट्रीय विशिष्ट संरक्षक के मुख्य आतिथ एवं नरेश चंद्र जैन अशोकनगर राष्ट्रीय मंत्री प्रभात जैन लागोंन राष्ट्रीय संगठन मंत्री ,डा
अक्षय जैन टड़ैया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , प्रमोद जैन चौधरी गुना क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 12 के विशिष्ट आतिथ्य रहे।
बैठक का शुभारंभ भगवान श्री शांतिनाथ स्वामी के दर्शन तीर्थ वंदना एवं आचार्य भगवन श्री विद्या सागर जी महाराज के चित्र अनावरण,दीप प्रज्वलन,एवं महावीर वंदना से हुआ।
क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रेयांस जैन गदयाना द्वारा मान्य अतिथियों एवं उपस्थिति राष्ट्रीय,क्षेत्रीय पदाधिकारियों,कार्यकारिणी सदस्यों,शाखा अध्यक्ष, मंत्री कोषाध्यक्ष संयोजक क्षेत्रीय शाखा संयोजक का स्वागत भाषण से सम्मान किया गया एवं क्षेत्रीय मंत्री बृजेंद्र जैन मोदी झांसी द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही एवं आगामी योजनाओं को प्रस्तुत किया गया। जैन मिलन की सभी पुरुष/महिला शाखाओं के अध्यक्ष/मंत्री द्वारा त्रैमासिक प्रगति आख्या प्रतुति कर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।अधिवेशन में राष्ट्रीय संयुक मंत्री महेंद्र जैन पंचमनगर, सुरेश बाबू जैन एड,राष्ट्रीय चेयरमैन तीर्थ रक्षा विजय जैन लागोंन,क्षेत्रीय मुख्य संयोजक सनत जैन खजुरिया,क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन घुवारा क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय जैन वरया पत्रकार, ने मिलन की प्रगति एवं तीर्थ रक्षा पर महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।
जैन मिलन मुख्य शाखा ललितपुर द्वारा 40 छात्र, छात्राओं को विद्यालय गणवेश वितरित किया गया जिसमें शाखा मंत्री संजय मोदी का विशेष सहयोग रहा। क्षेत्रीय महिला चेयरपर्सन कमल जैन ने अपने जन्मदिवस पर 3100 पौधों का वृक्षारोपण हेतु वितरण किया गया तथा क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री सुरेंद्र जैन बुडवार ने फलदार पौधों का रोपण किया।
राष्ट्रीय विशिष्ट संरक्षक विजय जैन गुना ने तीर्थ स्थलों की रक्षा में सर्वप्रथम तीर्थ की भूमि की चहारदीवारी तैयार कर सुरक्षित करने पर बल दिया। देते हुए किए गए कार्यों को पत्रिका में प्रकाशन हेतु अवश्य भेजे जिससे अन्य शाखाएं प्रभावित हों कर कार्य करें राष्ट्रीय मंत्री नरेश जैन अशोकनगर द्वारा 10अगस्त को रक्षा दिवस मनाने के महत्व को बताते पूर्ण ऊर्जा सहित समाज के साथ सभी जिनालयों में संपन्न कराने को प्रेरित किया गया।
अधिवेशन में प्रथम महिला अलका जैन गदयाना ,अंजना अलया आनंद झारसुगडा सहित 200वीर/वीरांगनाओं ने भाग लिया। कमल जैन विद्या जैन नीतू ने दिमागी कसरत करा कर विजयी सदस्यों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा वृहद वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन क्षेत्रीय मंत्री बृजेंद्र जैन मोदी झांसी ने किया। जिसको सफल बनाने अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष सतीश जैन बंटी बजाज,मंत्री मनोज जैन बबीना कोषाध्यक्ष विजय जैन लागोंन का सराहनीय सहयोग रहा।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button