हिन्दुओं का अस्तित्व संस्कृति में ही सुरक्षित- महन्त मुकेशनाथ सर्वेश्वर धाम पर विश्वहिन्दू महासंघ राष्ट्रीय संयोजक ने की संगठनात्मक समीक्षा

ललितपुर। विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक महन्त मुकेशनाथ महाराज ने सनातन संस्कृति की रक्षार्थ हिन्दुओं की एकजुटता पर बल देते हुए कहा हमारा अस्तित्व संस्कृति में ही सुरक्षित है। इसकी रक्षा के लिए प्रत्येक हिन्दु का दायित्व है कि एकजुट रहे। उन्होंने कहा वर्तमान में हिन्दुत्व एवं सनातन के लिए गौरक्ष पीठ और योगी आदित्यनाथ के योगदान की भुलाया नहीं जा सकता। विश्व हिन्दू महासघ के माध्यम से पूरे देश में हिन्दुत्व के लिए नई दिशा दी है।
*प्रथम सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं*
उन्होंने कहा इस धरती को नरक बनाने से रोकने और स्वर्ग में बदलने का दायित्व हमारा है यह कार्य समूहिक उत्तरादायित्व की भावना और सामूहिक प्रयास से ही संभव है। स्थानीय सर्वेश्वरधाम मंदिर प्रांगण में आयोजित संगठनात्मक समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए महन्त मुकेश नाथ महाराज ने कार्यक्रम का शुभारम्भ गौरक्ष पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ महाराज के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय संयोजक मुकेश नाथ महराज ने विश्वहिन्दू महासंघ ललितपुर के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरि है सभी को एकजुट होकर कार्य करना है उन्होने आगामी दिनों में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। जगदगुरू कृष्णगिरि महाराज ने विश्वहिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के नेतृत्व में प्रदेश में सनातन संस्कृति के सम्बर्धन में किए जाने कार्यों को अविस्मरणीय बताया। उन्होने कहा हिन्दुत्व एक जीवन प्रणाली है जिसमें सभी मानवीय मूल्य समाहित है। बैठक में प्रियंका राजपूत को मातृशक्ति जिला प्रभारी ललितपुर का दायित्व दिया गया। उन्होंने राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेश नाथ महाराज जी से आशीर्वाद ग्रहण किया प्रदेश उपाध्यक्ष पवन शिवाजी ने ब्रहमलीन गौरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ महाराज के समाधि दिवस को भव्यता से मनाए जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया। बैठक में मण्डल प्रभारी अनिल डोगरा धर्माचार्य प्रदेशउपाध्यक्ष गिरीश बाबा, जिला प्रभारी अवधेश यादव, जिलाध्यक्ष रविशंकर राठौर पूर्व पार्षद, जिला प्रभारी गौरक्षा मनमोहन पथ, मीडिया प्रभारी मनोज जैन, मातृशक्ति जिलाध्यक्ष रितू समाधिया ने अपने विचार रखे। इस मौके पर प्रमुख से जिलाउपाध्यक्ष अशोक राठौर, कौशल किशोर गोशस्वामी, अजय जैन साइकिल, संजीव सौरया, ओमप्रकाश कुशवाहा, वीरेन्द्र सोनू, विनय पस्तोर, रामसिंह सचेन्द्र सिंह, प्रियंका राजपूत, आकांक्षा टोटे, रीता, कीर्ति तिवारी, दिव्या आदि मोजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री अक्षय अलया द्वारा किया गया। सर्वेश्वर धाम में महत मुकेशनाथ महाराज ने कार्यक्रम के प्रारम्भ में पूजन अर्चन की। इसके उपरान्त उन्होने जैन अटामंदिर में विराजमान वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भयसागर महाराज ससंघ के दर्शन किए और उन्होंने आशीर्वाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर प्रबन्धक अजय जैन गंगचारी, मनोज जैन बबीना, अनिल जैन पंसारी, अनीता मोदी, वीणा जैन आदि मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690