कृषि विभागजिलाधिकारी ललितपुरललितपुर

विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 संबंधित कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में कृषकों को कृषि वैज्ञानिकों उन्नतिशील तकनीकी खेती की दी गई जानकारी।

ललितपुर।
जिलाधिकारी, ललितपुर के आदेश के क्रम में तक विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 का आयोजन पूर्व निर्धारित ग्रामों में किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रयोगशाला से तकनीकी को कृषक के खेत तक पहुंचाना है। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्रत्येक ग्राम में पहुंच कर कृषि की तकनीकी जानकारी दी जा रही है।
जिलाधिकारी, ललितपुर के आदेश के क्रम में ग्राम पंचायत तरगुवां विकास खण्ड तालबेहट में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अर्न्तगत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री उ0प्र0 सरकार सूर्य प्रताप शाही द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, संयुक्त कृषि निदेशक झांसी मण्डल झांसी डॉ0 एल0बी यादव, के0वी0के0 अध्यक्ष डॉ0 मुकेश चन्द्र, उप कृषि निदेशक वसन्त कुमार दुबे, उप कृषि निदेशक(भू0सं0) माताटीला झांसी मण्डल झांसी धर्मेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी, तालबेहट भूपेन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती एवं कृषि विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रिचा पुरोहित प्रा0सहायक वर्ग-3 द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में उप कृषि निदेशक द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर मंत्री जी एवं अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री जी द्वारा अपने उद्बोधन में विकसित कृषि संकल्प अभियान में किये जा रहे सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला साथ ही यह बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसंधान से प्राप्त तकनीकी का कृषक उपयोग करके किसान अपनी आय बेहतर कर सकते एवं इसे ब्यापारिक खेती का रूप दे सकते हैं इसी कारण इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों को प्रतिभाग कराते हुये कृषकों से सीधे संवाद कराया जा रहा है। मंत्री द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग तथा राज्य सरकार द्वारा गौ-आधारित प्राकृतिक खेती के बेहतर विकल्प को अपनाने के लिये जोर दिया तथा पर्यापरण एवं मानव आहार में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
आई0जी0एफ0आर0आई0 से उपस्थित कृषि वैज्ञानिक द्वारा फसलों के विविधीकरण तथा चारे के उत्पादन द्वारा पशुपालन को कृषि में सामिल करके समन्वित कृषि विकास करने पर जोर दिया।
उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि विभाग की समस्त योजनाओं जैसे सोलर फेन्सिंग, पीएम कुसुम, पीएम किसान एवं यत्रीकरण तथा प्रदर्शन हेतु निःशुल्क बीज वितरण आदि के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं कृषकों की समस्याओं का निराकरण किया।
कार्यक्रम के अन्त में जिला कृषि अधिकारी ने उपस्थित अतिथिगणों के प्रति धन्यावद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम का समापन किया।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times Now Bundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button