
ललितपुर।
पूरे देश में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में शासन प्रशासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे।
इसी क्रम में शासन की मंशानुरूप विकासखंड बिरधा में गुरुवार को एक गोष्ठी का आयोजन ब्लॉक प्रमुख मोहित निरंजन की अध्यक्षता एवं श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी से राजेश्वरी पटेरिया एवं मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप निरंजन शामिल रहे।
सभी अतिथियों द्वारा लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जन्म शताब्दी पर संबोधित करते हुए बताया कि अहिल्या बाई होल्कर का जन्म सन 1725 में हुआ था बचपन से ही वह तेजस्वी व बुद्धिमान थीं जिस कारण राज परिवार में उनका विवाह हुआ और ऐसी परिस्थितियां बनी कि कम उम्र से ही उनको संघर्ष वाला जीवन व्यतीत करना पड़ा अल्पायु में ही पति की मौत हो जाने के कारण इनकी लोक कल्याण की भावना व बुद्धिमता को देखते हुए उनके ससुर मल्हार राव होल्कर ने अहिल्या बाई को गद्दी पर बैठाने का निर्णय लिया और अहिल्या बाई ने अपने कई लोक कल्याण, धार्मिक स्थानों, बावरी, घाटों उद्योग धंधों को स्थापित करने समेत ऐतिहासिक फैसलों को लेते हुए मुगलों से युद्ध लड़कर उन्हें खदेड़ने तक के ऐसे कार्य किए की आज हम उन्हें लोकमाता, पुण्यश्लोक , वीरांगना जैसी कई पदवियों से संबोधित करते हैं उनसे आज भारत देश की सभी महिलाओं को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं महिला मेट, मनरेगा में सौ दिन कार्य करने वालीं श्रमिक दीदी समेत आवास के लाभार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयराम सिंह निरंजन, खंड विकास अधिकारी ईरशाद अहमद, सहायक विकास अधिकारी महेश चन्द शर्मा, ब्लॉक मिशन प्रबंधक, ग्राम प्रधान अनीता साहू, मंडल उपाध्यक्ष अर्चना ठाकुर समेत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व दर्जनों समूह की महिलाएं शामिल रहीं। कार्यकम का संचालन ब्लॉक मिशन प्रबंधक संतोष पाल व आभार व्यक्त एपीओ तबरेज के द्वारा किया गया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand