उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार नाहार एवं बृजेश नहारिया जिला महामंत्री नियुक्त

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने सफाई कर्मचारियों के प्रति समर्पित जन सेवा को देखते नेहरू नगर ललितपुर निवासी राजकुमार नाहार को जिलाध्यक्ष एवं जेल चौराहा निवासी बृजेश नहारिया को जिला महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों के मनोनयन पर उनके समर्थको एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी। इस दौरान नवमनोनीत जिलाध्यक्ष राजकुमार नाहर ने कहा कि समाज की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है और समाज में बच्चों के शैक्षिक स्तर को बढ़ाने की दिशा में उनके द्वारा काम किया जायेगा। इसके अलावा युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए वह कार्य करेंगे।
वहीं नवमनोनीत महामंत्री बृजेश नहारिया ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए वह लम्बे समय से कार्यरत हैं और आगे भी प्रबल तरीके से काम किया जायेगा।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand