सक्षम में युवा दम्पत्ति ने रक्तदान कर दोहराया सेवा का संकल्प

ललितपुर। समदृष्टि क्षमता एवं विकास अनुसंधान मंडल सक्षम महिला आयाम के संयोजन में आज शासकीय सेवानिवृत्त दिवंगत राकेश सक्सेना की 11वीं स्मृति पर उनके पुत्र राजुल सक्सेना एवं पुत्रवधू प्रज्ञा सक्सेना ने रक्तदान किया और दिव्यांगजनो की सेवा का संकल्प दोहराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अक्षय अलया ने कहा रक्तदान से बड़ा दूसरा दान नही। प्राणदा प्रकोष्ठ में रक्तदान कर दिव्यांगजनो को यह पुनीत कार्य हेतु सक्षम के स्वयंसेवक संकलपित हैं। स्मरण रहे राजुल सक्सेना ने चौदह वी बार एवं प्रज्ञा सक्सेना ने प्रथम बार रक्तदान किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अक्षय अलया, जिला सचिव अजय जैन साइकिल, युवा आयाम प्रमुख दीपक राठौर, महिला आयाम प्रमुख मानवेंद्र कौर जिला उपाध्यक्ष डॉ तेजस्व श्रीवास्तव महेश पटेरिया रवि राठौर धृब साहू देवेंद्र जैन डिस्को वीरेंद्र जैन सोनू नितिन झा रवि प्रताप सिंह राघवेंद्र चौबे दीपक सिंघई रविंद्र जैन मुनमुन संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand