
मजिस्ट्रेटों व नगर पालिका की संयुक्त टीमों द्वारा किया जा रहा सर्वे
ललितपुर। जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में शहर के अतिसंवेदनशील वार्डों के चिन्हित 110 हैण्डपम्पों की मरम्मत पूर्ण हो चुकी है, सभी हैण्डपम्पों से लोगों को पानी मिलने लगा है। इसके अलावा शहर के सभी वार्डों से चिन्हित 272 हैंडपंपों में से आज दिनांक 23 अप्रैल 2025 तक 243 हैंडपंपो की मरम्मत का कार्य संपन्न कर लिया गया है। ग्रीष्मकल में जलापूर्ति की समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी नामित किया है, जो प्रतिदिन चिन्हित हैण्डपम्पों की मरम्मत का कार्य अपनी निगरानी में करा रहे हैं। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश है, जनपद में मरम्मत हेतु चिन्हित हैंडपंपों को उसी दिन ठीक कराया जाए।
इस सम्बंध में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने जानकारी देते हुए बताया है कि नगर पालिका द्वारा सर्वे उपरांत सूची तैयार कर 272 हैंडपंप जिसमें 91 हैंडपंप रीबोर तथा 181 अवशेष हैंडपंप मरम्मत हेतु दिए गए थे।
उक्त 272 हैंडपंपों में से आज दिनांक 23 अप्रैल 2025 तक 243 हैंडपंपो की मरम्मत का कार्य संपन्न कर लिया गया है, अवशेष हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि अति संवेदनशील वार्डों में 110 हैंडपंप खराब थे जिसमें 110 की मरम्मत का कार्य संपन्न किया जा चुका है।
साथ ही जल संस्थान द्वारा टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति हेतु 67 टैंकर वार्डों में पहुंचाए गए
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में समस्त संवेदनशील एवं अन्य वार्डों में जलापूर्ति की समस्याओ के निराकरण हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ संबंधित विभागो के नोडल अधिकारी को क्षेत्र में समस्त पार्षदों व जन प्रीतिनिधियों के बैठक कर जलापूर्ति की समस्याओं का निराकरण करने की कार्यवाही करेंगे
साथ ही नगर पालिका द्वारा स्वास्थ्य सेवकों की भी वार्ड मजिस्ट्रेट के साथ तैनाती की गई है, समस्त वार्ड मजिस्ट्रेट द्वारा क्षेत्र में जाकर जल की समस्याओं को देखा जा रहा है तथा संबंधित विभागों से निराकरण करवाए जाने हेतु रिपोर्ट भेजी जाती है।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times Now Bundelkhand