प्रशासनिकललितपुर

विश्व पृथ्वी दिवस पर पनारी में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम संपन्न जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पर्यावरण कानूनों की दी गई जानकारी

ललितपुर, 22 अप्रैल 2025: *जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर* के तत्वाधान में,अध्यक्ष/जिला जज श्री नरेंद्र कुमार झा और अपर जिला जज/सचिव श्री यशवंत कुमार सरोज के दिशा-निर्देशन में, मानव ऑर्गेनाइजेशन व नमामि गंगा के सहयोग से पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण कानूनों की जानकारी प्रदान करना है।कार्यक्रम में पर्यावरणविद् और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने पर्यावरण कानूनों पर विशेष जोर डालते हुए अपने संबोधन में बताया कि भारत में पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कानून लागू हैं, जिनमें पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986, जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1974, वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1981, और वन संरक्षण अधिनियम, 1980 शामिल हैं। उन्होंने बच्चों को समझाया कि ये कानून नदियों, जंगलों, वायु, और जैव विविधता के संरक्षण के लिए बनाए गए हैं, और इनका पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम, 2016 में एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध और कचरे के पुनर्चक्रण पर जोर दिया गया है।”हमारी पृथ्वी हमारी माँ है, और इसे बचाने के लिए हमें छोटे-छोटे कदम उठाने होंगे, जैसे प्लास्टिक का उपयोग कम करना, पेड़ लगाना, और जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाना।” उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने घरों और समुदायों में इन कानूनों के बारे में जागरूकता फैलाएँ और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएँ। मानव ऑर्गेनाइजेशन संस्था के संस्थापक सदस्य इंग्लैंड के सॉफ्टवेयर डिजाइनर निष्काम त्रिपाठी ने तकनीक के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण के नए तरीकों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि  हमे अपनी आदतों में बदलाव लाना होगा प्लास्टिक का कम उपयोग, पेड़ लगाना, जल संरक्षण और ऊर्जा की बचत जैसे छोटे-छोटे कदम बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आइए, आज हम सभी यह संकल्प लें कि “पृथ्वी को बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”नमामि गंगा के जिला परियोजना अधिकारी श्री केतन दुबे ने बच्चों को नदी के संरक्षण और स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नमामि गंगा परियोजना के तहत नदियों को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए सामुदायिक सहयोग आवश्यक है। गौ पुत्र सेना के प्रभारी श्री प्रशांत शुक्ला ने जैविक खेती और गौ-संरक्षण के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की बात कही। न्याय दूत के अध्यक्ष श्री रामबाबू चौबे ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए कानूनी जागरूकता के महत्व पर जोर दिया, कार्यक्रम में बच्चों ने सक्रिय भागीदारी
करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने विश्व पृथ्वी दिवस के थीम पर आधारित रंग-बिरंगे पोस्टर बनाए, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, पेड़ों का महत्व, और जल संरक्षण जैसे विषयों को दर्शाया गया। इसके अलावा, बच्चों ने विद्यालय परिसर में मौजूद पेड़ों को गले लगाकर प्रकृति के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। इस गतिविधि ने बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने बच्चों के उत्साह की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक प्रयासों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका पर वक्ताओं ने प्रकाश डालते हुए बताया कि समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जागरूकता के लिए भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्राधिकरण ने न केवल बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया, बल्कि समुदाय को कानूनी और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के लिए एक प्रेरणादायी अनुभव रहा, बल्कि पूरे समुदाय के लिए पर्यावरण संरक्षण और कानूनी जागरूकता का एक मजबूत संदेश लेकर आया। कार्यक्रम के समापन पर इंचार्ज हेड मो.जाकिर ने समस्त आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान मो.जाकिर,मिशन बेटियाँ के अध्यक्ष श्री जीत गुप्ता, सचिन जैन,प्रतिभा यादव, सीमा जैन, तारा तिवारी, नंदनी, पूर्णिमा प्रभाकरन, राशि, प्रवीण, राघवेंद्र, हरिश्चंद्र, नरेंद्र, शीतल, पल्लवी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times Now Bundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button