
ललितपुर। अहिंसा के प्रवर्तक अन्तिम तीर्थेश भगवान महावीर जन्मोत्सव के पूर्व आज विश्व णमोकार दिवस पर जैन मंदिरों में मूलनायक वेदिका के सम्मुख श्रद्धालुओं ने महामंत्र णमोकार का पाठ कर विश्व शान्ति की कामना की।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातःकाल नगर के पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर में छुल्लक श्री विश्वप्रभु सागर महाराज के सानिध्य में प्रभु अभिषेक शान्तिधारा हुई। इसके उपरान्त णमोकार पाठ का शुभारम्भ हुआ। इसके साथ ही नगर के अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर, आदिनाथ मंदिर नईवस्ती समोवशरण मंदिर नईवस्ती, आदिनाथ मंदिर सिविल लाइन, जैन मंदिर बाहुबलिनगर, चंप्रभु जिनालय डोडाघाट, एम्ब्रोसिया जैन मंदिर, पार्श्वनाथ मंदिर कालौनी, शान्तिनगर जैन मंदिर, पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन नया मंदिर, श्री आदिनाथ जैन बडामंदिर के अतिरिक्त सुधासागर कन्या इण्टर कालेज में भी श्रद्धालुओं ने णमोकार महामंत्र का पाठ किया और विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना की।
संयोजना में जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ अक्षय टड़या, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक समत जैन खजुरिया, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक जैन देलवारा, अजय जैन गंगचारी, मनोज जैन बबीना, आनंद जैन भागनगर, अजित जैन गदयाना, जिनेन्द्र जैन रजपुरा, प्रमोद जैन पाय, डी के जैन, पवन जैन बाबा, वीर चंद सराफ, राजेन्द्र जैन सराफ, जितेन्द्र जैन राजू सुभेंदु जैन, संजय जैन कककारी मीडिया प्रभारी अक्षय अलया आदि का योगदान रहा। गौरतलब रहे विश्व णमोकार दिवस पर मुख्य आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में जीटो के तत्वावधान में हुआ जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान महावीर के सिद्धान्तों को विश्व कल्याणकारी बताते हुए णमोकार मंत्र का पाठ किया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
#Timesnowbundelkhand