उत्तर प्रदेशप्रशासनिकललितपुरस्वास्थ्य विभाग

प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान हुए सम्मानित जनपद की 25 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, कास्य और सिलवर श्रेणी में हुईं शामिल

अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले स्वयंसेवी संगठनों/एक्स-रे लैब संचालकों व अन्य अधिकारी/कर्मचारियों को बांटे प्रशस्ति पत्र
संचारी रोगों से बचाव हेतु अपै्रल माह में चलेगा अभियान, माइक्रोप्लान के अनुसार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश

ललितपुर। प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ‘‘टी.बी. हारेगा देश जीतेगा’’ की थीम पर आयोजत विश्व क्षय रोग दिवस में टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को कलैक्ट्रेट सभागार में प्रशस्ति पत्र व स्मृति प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षय रोग उन्मूलन में अहम भूमिका निभाने वाले स्वयंसेवी संगठनों/एक्स-रे लैब संचालकों व अन्य अधिकारी/कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अपै्रल माह में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अंकुर श्रीवास्तव ने अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मा0 प्रधानमंत्री जी के विजन टीबी मुक्त भारत को साकार करने के लिएघर-घर जाकर टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग कर उन्हें उपचार दिया जाए और निर्धारित समय पर फोलोअप लिया जाए। मौके पर उन्होंने संचारी रोगों की रोकथाम हेतु अपै्रल माह में प्रस्तावित विशेष अभियान की भी समीक्षा की और क्षेत्रीय कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर डोर टू डोर मरीजों के चिन्हांकर करने व जनजागरुकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस बात का ध्यान रखा जाये कि माइकोप्लानिंग फॉर्मेट में तिथिवार एवं क्षेत्रवार जिस प्रकार गतिविधियां अंकित की गयी हैं वह उसी प्रकार तिथिवार एवं क्षेत्रवार सम्पादित की जायें। जिससे सभी गतिविधियों की मॉनीटरिंग/पर्यवेक्षण सम्भव हो सके।
कार्यक्रम में टी.बी. कन्सल्टेंट डॉ जेएस बक्शी ने बताया कि जनपद में विगत 100 दिवसों में क्षय रोग उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाकर टीबी के मरीजों का चिन्हीकरण किया जा रहा है, विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 29 प्रतिशत अधिक मरीजों का चिन्हीकृत किया गया है। वल्नरेवल पॉपूलेशन में 120 प्रतिशत स्क्रीनिंग की गईं हैं। गोद लिये गए मरीजों को पोषण किटों का वितरण किया गया। इसके साथ ही टीबी मरीजों का प्रतिमाह 1000/- की धनराशि डीबीटी के माध्यम से दी जाती है, अब तक 80 प्रतिशत डीबीटी पेमेंट हो चुका है। उन्होंन बताया कि जनपद में कुल 415 ग्राम पंचयातों में से 25 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हो चुकी हैं, जिन्हें कास्य कलर की श्रेणी में रखा गया है, साथ ही इन 25 ग्राम पंचायतों में से 2 ग्राम पंचायतें सिलवर कलर की श्रेणी में आ चुकी हैं। इन 25 ग्राम पंचायतों में देवरी, महरौनीखुर्द, विद्याखेत, अगौरा, अगौड़ी, सिमिरिया, उदगुवां, असउपुरा, सारसेढ, विजयपुरा, रारा, बगौरा, टेटा, खजुरिया, पिपरिया, मकरीपुर, बछरई, छपरौनी, ऊमरी, फुलवारा, भैलोनीलोध, ककड़ारी, धमना, सिमिरिया, चंदावली शामिल हैं।
इसके उपरान्त इन टीबी मुक्त 25 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व क्षय रोग उन्मूलन में अहम भूमिका निभाने वाले स्वयंसेवी संगठनों /एक्स-रे लैब संचालकों व अन्य अधिकारी/कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संचारी रोगों के प्रति जनजागरुकता हेतु उत्कृष्ट मीडिया कवरेट हेतु जिला सूचना अधिकारी दयाशंकर व कार्यालय से सुमित कुमार को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
इसी दौरान आगामी माह अप्रैल 2025 में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन हेतु द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद ने अभियान की संक्षिप्त रुप रेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद में दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए शासन के निर्देशानुसार अभियान में विभिन्न गतिविधियां करायीं जायेगी। इन गतिविधियों के माध्यम से जनपद वासियों को वेक्टर जनित रोगों से बचाव व उपचार के बारे में जागरूक किया जायेगा। साथ ही सम्बन्धित विभिन्न विभागों से नियमित सम्पर्क एवं समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाया जायेगा। उन्होनें सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए कहा। इसके साथ ही आशा कार्यकत्रियों की दस्तक अभियान में सहभागिता सुनिश्चितीकरण तथा उनके द्वारा किए गये कार्यों का न्यूनतम् 10 प्रतिशत सत्यापन जनपद स्तर पर डी०सी०पी०एम० तथा ब्लॉक स्तर पर बी०सी०पी०एम० का उत्तरदायित्व होगा तथा सभी जनपद स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी सी०एस० प्रो ऐप पर डिजीटली मॉनीटरिंग डेटा अपलोड करना सुनिश्चित करेगें।
इसके बाद डिस्ट्रिक पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ० सौरभ सक्सेना ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान / दस्तक अभियान में सभी विभागों के कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी एवं संचारी रोगों के नियंत्रण में जन सहभागिता जरूरी है। जिला मलेरिया अधिकारी श्री अनिल किस्टोफर मैसी द्वारा वेक्टर जनित रागों की स्थिति से अवगत कराया गया साथ ही उनसे बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी, उन्होंने बताया कि सभी विभागों से सम्पर्क कर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का माइकोप्लॉन प्राप्त कर लिया गया है।
लोकवाणी के प्रतिनिधि प्रकज तिवारी के माध्यम से निरन्तर एफ०एम० रेडियों पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के प्रचार प्रसार हेतु जनमानस में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु संदेश प्रसारित किया जा रहा है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद सहित अपर सी०एम०ओ०, बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग, नगर पालिका परिषद्, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, प्रतिनिधि डब्लू०एच०ओ०/प्रतिनिधि-यूनीसेफ, सूचना विभाग, शिवराम सिंह निरंजन, जिला कार्यक्रम समन्वयक, जनपद के समस्त चिकित्सा अधीक्षक, सहायक मलेरिया अधिकारी, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक, मलेरिया निरीक्षक, ललितपुर उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
#Timesnowbundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button