ललितपुर सेवा ग्रुप रजि.द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित, मृतक महिला के लिए न्याय की मांग

ललितपुर, 5 मार्च: नगर की प्रसिद्ध स्वयंसेवी संस्था ललितपुर सेवा ग्रुप द्वारा नगर के मध्य स्थित घंटाघर स्थल पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मृतक महिला मालती सोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिनकी दुखद मृत्यु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के अभाव और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हो गई थी।
सभा में उपस्थित लोगों ने मृतक महिला के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और न्याय की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि अगर अस्पताल में सही इलाज और डॉक्टरों की तत्परता होती तो मालती सोनी की जान बचाई जा सकती थी। ललितपुर सेवा ग्रुप ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
समारोह में कई समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने अपनी बात रखी और इस घटना को अस्पतालों में सुधार की आवश्यकता के रूप में देखा। उपस्थित लोगों ने न्याय के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया और इस मुद्दे को हर स्तर पर उठाने का निर्णय लिया।
ललितपुर सेवा ग्रुप ने इस श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से ना सिर्फ मालती सोनी के परिवार के साथ अपनी एकजुटता जताई, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता को भी उजागर किया। V5 के जिलाध्यक्ष विजय डोडिया ने कहा की हम परिवार के साथ है और उसे न्याय दिलाएंगे आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष हरदयाल लोधी ने कहा की मेडिकल कॉलेज मे फैले भ्रष्टाचार को दूर करना होगा जिससे आम आदमी अपना इलाज करा सके ललितपुर सेवा ग्रुप के अध्यक्ष अंकुर जैन सानू बाबा ने कहा की की प्रसूता की मौत की मजिस्ट्रीयल जांच कराई जाए जिससे कि सच सामने आए मेडिकल कॉलेज में अवस्थाएं बहुत पहले से फैली हुई है अगर उन्हें समय रहते ठीक किया गया होता तो आज मालती सोनी जिन्दा होती इसके अलावा,अनूप ताम्रकार, अजय साईकिल,अमर विश्वकर्मा, मज्जू सोनी, प्रीतम विश्वकर्मा, ,लक्ष्मीनारायण आचार्य जी, अजय तोमर,सत्येंद्र विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, मनीष झा, संतोष सोनी, जगदीश झा, विकास सोनी, रज्जन लाल झा,गौरव विश्वकर्मा, विकास झा, अजय कृष्णकांत सोनी, कमल विश्वकर्मा, रमेश झा, संतोष सोनी,डॉ दीपक पस्तोर,अजय सोनी, अनुज सोनी, अनूप राठौर, प्रेम गुप्ता, हरी बाबू शर्मा, रोहित मिश्रा,
अंकित मोनू, विजय पाल सिंह, अभिषेक सक्सेना, दिग्विजय सिंह, संजय कुर्मी, रामकुमार कुशवाहा संदीप यादव अभिषेक सोनी,भरत पटेल लखन पटेल, वासु जैन,मनोज वैध, शिवम अग्निहोत्री,रोहित मिश्रा,आशीष दुबे, राज उपाध्याय संजय यादव, राम कुमार कुशवाहा,चंद्रदीप यादव। योगेश पटेरिया, अमित लिटोरिया, देवेंद्र कौशिक आदि उपस्थित रहे
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
#Timesnowbundelkhand