*कल्याण सिंह सभागार में आयोजित मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने महिला शक्ति को सबल बनाने पर दिया जोर*

ललितपुर। बुधवार को मण्डल कार्यालय,पंजाब नैशनल बैंक, अग्रणी बैंक ललितपुर द्वारा कल्याण सिंह सभागार, ललितपुर में मेगा कृषि आउट रीच कार्यक्रम का आयोजन मण्डल प्रमुख श्री राज कुमार की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्री सत्यप्रकाश की गरिमामयी उपस्थिति रही।
*कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने पंजाब नैशनल बैंक द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की और आह्वान किया कि महिला शक्ति को आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए इस तरह के आयोजन प्रत्येक ब्लाक स्तर पर भी बढ़ाना चाहिए और ग्रामीण स्तर भी इस तरह के आयोजन करके बैंकिंग सेवाओं की जानकारी बढाने के उपाए किए जाने चाहिए। समृद्ध नारी और किसान हमारे देश की विकसित अर्थव्यवस्था का प्रतीक है, तभी हम विकसित भारत की संकलपना को पूरा कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने द्वारा लिए गए ऋणों को जमा करें और अपनी क्रेडिट स्कोर को सुधार कर अपने ऋणों की राशि बढ़ाकर अपने व्यापार और कृषि आधारित व्यवसाय को बढ़ावा दें। बैंक से ऋण लें और ग्रामीण सेठ साहूकारों के चुंगल से मुक्ति पाएँ। बैंक द्वारा जारी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ।*
मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने उपस्थित जन समूह को शिक्षा का महत्त्व बताते हुए कहा कि वे सभी लाभार्थियों के अपनी नई पीढी को आर्थिक रूप से शिक्षित करें।
कृषि विज्ञान अनुसंधान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक मुकेश चंद ने कृषि आधारित योजनाओं की जानकारी दी और सभी उपस्थित नारी शक्ति का आह्वान किया कि वे अपने परिवार को सशक्त और संबल बनाएँ।
मण्डल प्रमुख राजकुमार ने बैंक के विजन को बताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हर उस नारी शक्ति को सशक्त बनाना है जो अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारकर अपने परिवार को सशक्त बनाना चाहती है और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कृषि या उससे जुड़ी गतिविधियों से जुड़कर अपनी समृद्धि के रास्ते खोलना चाहती है। हमारा बैंक हर कदम पर उसके साथ खड़ा है और उसको आर्थिक मदद करना चाहता है।
उप अंचल प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बैंक के विजन को साझा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन देश भर में किए जा रहे हैं। सरकार के विकसित भारत के लक्ष्य को तब तक पूरा नहीं किया जा सकता है जब तक हमारे देश का किसान और महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त न हों। हमारा बैंक किसानों के लिए विभिन्न प्रकार कृषि ऋण और उससे जुड़े उपकरण और सभी रोजगार परक जैसे मुर्गी पालन, मछली पालन, वेयर हाउस, मधुमक्खी पालन, स्वयं सहायता समूह आदि के लिए ऋण उपलब्ध कराता है।
मंडल प्रमुख ने बताया की आज के इस आयोजन में स्वयं सहायता समूह में 6 करोड़ से अधिक के 102 लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड में 673 ग्राहकों को लगभग 24 करोड़ के और किसान गोल्ड कार्ड में 176 लाभार्थियों को 12 करोड़ और पशुपालन के लिए 163 लाभार्थियों को लगभग 03 करोड़ के ऋण वितरित किए गए। सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं में भी हमारा बैंक हमेशा अग्रणी रहता है। अभी तक ललितपुर जिले में प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 3174, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 16086 और अटल पेंशन योजना में 6171 लाभार्थियों को कवर किया है।
इस आयोजन में सभी मुख्य अतिथि और प्रशासनिक अधिकारियों सहित मण्डल प्रमुख राजकुमार, उप मंडल प्रमुख धीरेन्द्र कुमार शशि, मुख्य प्रबन्धक कमलेश सरन, वरिष्ठ प्रबन्धक मुकेश पटेल, चित्रांशु और ललितपुर जिले की शाखाओं के शाखा प्रभारी, कृषि अधिकारी और सम्मानीय ग्राहक गण उपस्थित रहे।
स्वयं सहायता समूह आधारित ऋण एक्सपो में करीब 350 महिलाओं ने सहभागिता की और कार्यक्रम का सफल और सारगर्भित संचालन राजभाषा प्रबन्धक जीतेंद्र कुमार अहिरवार और मुख्य अतिथि और सभी प्रशासनिक अधिकारियों और सम्मानित ग्राहकों का धन्यवाद ज्ञापन अग्रणी जिला प्रबन्धक रंजीत कुमार ने किया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




