झांसीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डसामाजिक संगठन

*अखण्ड ब्राह्मण महासभा की मासिक बैठक संपन्न: संगठन विस्तार और सामाजिक एकजुटता पर जोर*

झांसी, आज अखण्ड ब्राह्मण महासभा की मासिक बैठक का आयोजन आज श्री मुरली मनोहर मंदिर प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बैठक में संगठन के विस्तार और समाज को संगठित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ प्रमुख रेखा वैद्य ने की, जिन्होंने संगठन में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया। बैठक का आयोजन बुंदेलखंड महामंत्री राजेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन रितुल त्रिपाठी ने किया, जबकि अंत में संगठन प्रमुख पंडित मंजुल पुरोहित ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में राहुल शर्मा को महानगर संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया, जो संगठन को और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
बैठक में मुख्य रूप से आशीष शर्मा, राहुल मिश्रा, विवेक पाण्डेय, सुनील पुरोहित, मनीष दुबे, अजय पटेरिया, अनूप दुबे, चंद्रशेखर शर्मा, प्रकाश मिश्रा, राजेश दुबे, अरुण कुमार शर्मा, अभिषेक मिश्रा, हर्षल गोलवलकर, राहुल शर्मा, भवानी तिवारी, राजेश मिश्रा, पिंकी मिश्रा, नीतू पटेरिया, कविता मिश्रा, मृदुला चतुर्वेदी, आकृति रिछारिया, प्रियंका मिश्रा, मंजू शर्मा, सरिता तिवारी, विवेक पाण्डेय, आशुतोष द्विवेदी, नैना भार्गव, हनी सिरोठिया, पूजा उपाध्याय, पूजा तिवारी, राधा दुबे, अंजू शर्मा, सतेंद्र शर्मा, नितिन तिवारी, मनीष शर्मा, हरीशचंद्र भारद्वाज, विनोद जोशी, पूजा रावत, आर के शर्मा, विमलेश, सुषमा तिवारी, सुनीता भार्गव, अर्चना तिवारी, अनीता, अनूप पाठक, चंदमली दुबे, राजकुमारी तिवारी सहित अनेक विप्रजन उपस्थित रहे।

बैठक में हुए विचार-विमर्श से यह स्पष्ट है कि अखण्ड ब्राह्मण महासभा समाज को एकजुट करने और संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button