अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा द्वारा G. S विष्नार को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष वा0जितेन्द्र कागरे के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा जी के निर्देशन व प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप चौहान जी के आदेश के परिपालन में एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक चौधरी जी के मार्गदर्शन में महासभा के संस्थापक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वश्री डॉ0 G.S. विष्नार जी की प्रथम पुण्यतिथि महासभा के पदाधिकारियों ने परम् श्रद्धेय डॉक्टर G.S.विष्नार साहब जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी।
वही जिलाध्यक्ष कागरे ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि विष्नार जी से मैने बहुत कुछ सीखा है में जब जब उनसे मिला उन्होंने हमेशा महासभा को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की बात कहि उसी पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि विष्नार जी सम्पूर्ण भारत के वाल्मीकि समाज को महासभा के माध्यम से एक सूत्र में बांधने में सफल रहे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता कवि हरिशंकर वाल्मीकि ने कहा की विष्नार जी हमेशा समाज हित सर्वोपरि समझते थे सम्पूर्ण भारत मे उनकी मजबूत पकड़ थी।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक चौधरी,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोरीलाल वाल्मीकि,राष्ट्रीय सचिव लाखन सिंह पहलवान,राष्ट्रीय सह सचिव संजय वाल्मीकि जी,प्रदेश उपाध्यक्ष महेश वाल्मीकि,जिला महामंत्री महेंद्र चौहान,जिला उपाध्यक्ष गौतम हंसारिया जी,जिला उपाध्यक्ष महेश सिहोतिया,जिला कोषाध्यक्ष सतीश चौधरी,जिला संगठन मंत्री मिथुन रायबग्गन,जिला सँयुक्त मंत्री अमित घावरी जी,जिला मीडिया प्रभारी धीरज चौहान,सह मीडिया प्रभारी रवि चंदेल,अरविन्द्र अंसारी विनोद बादशाह,जीतू नगरा जी सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Timesnowbundelkhand