झांसीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डशिक्षण संस्थान

आजादी का अमर मंत्र वंदे मातरम की गूंज

झांसी / भेल आवास पुरी के मध्य में स्थित जिला परिषद इंटर कॉलेज भेल में आजादी का अमर मंत्र वंदे मातरम का अमर मंत्र गूंजा । विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एवं समस्त स्टाफ ने वंदे मातरम का सस्वर गायन किया । विद्यालय में राजेश तिवारी ने समस्त बच्चों को वंदे मातरम का इतिहास बताते हुए कहा कि आज यह आजादी का अमर मंत्र 150वीं वर्ष पूर्ण कर चुका है इस राष्ट्रीय गान से क्रांतिकारी देश भक्तों में प्राणवायु का संचार होता था । लोग भारत माता के लिए अपना तन मन धन समर्पण करने के लिए तत्पर हो जाते थे । मैं उन स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं जिन्होंने वंदे मातरम का गीत गाते हुए फांसी के फंदे को चूम लिया और इस देश के लिए बलिदान हो गए । उन सभी वीरों को नमन है जिन्होंने हमें स्वतंत्रता दिलाई इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राएं एवं विद्या परिवार के सभी सदस्यों ने सहर्ष भाग लिया और अपने आप को इस आयोजन में सम्मिलित होने पर धन्य माना ।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button