उत्तर प्रदेशजैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमडावराललितपुर

पर्युषण पर्व के सानंद सम्पन्न होने उपरांत कस्बा मड़ावरा में निकली भव्य विमान शोभायात्रा दसलक्षण पर्व के दस दिन बही धर्म की बयार

मड़ावरा(ललितपुर)-कस्बा मड़ावरा में जैन धर्म के प्रमुख 10 दिवसीय पर्व पर्युषण जिन्हें दसलक्षण पर्व के नाम से भी जाना जाता है के सानंद सम्पन्न होने पर शनिवार को भव्य विमान शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें प्रमुख रूप से 8 विमान शामिल हुए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से विमान शोभायात्रा में प्रभारी निरीक्षक अशोक वर्मा सहित थाना मड़ावरा पुलिस का पुलिस बल शामिल रहा।
पर्यूषण जैन धर्म का मुख्य पर्व है जैन धर्म के दिगंबर संप्रदाय में यह पर्व 10 दिन तक मनाया जाता है जिन्हें प्रचलित भाषा में दसलक्षण पर्व के नाम से भी संबोधित किया जाता है जैन धर्म के दस लक्षण निम्न प्रकार हैं:उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव,उत्तम आर्जव,उत्तम शौच, उत्तम सत्य,उत्तम संयम,उत्तम तप,उत्तम त्याग,उत्तम अकिंचन्य, उत्तम ब्रहमचर्य जिनका अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर समापन होता है कस्बा मड़ावरा में दस दिवसीय पर्युषण पर्व के समापन अवसर पर भक्तिभाव पूर्वक श्रीजी को भव्य सुसज्जित विमानों में विराजमान कर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी जिसका शुभारंभ पुराना बाजार स्तिथ श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से किया गया जहां से शोभायात्र में सभी मंदिरों के विमान जी शामिल होते गए विमान शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए नियत स्थान श्री महावीर विद्याविहार परिसर में ले जायीं गयी जहां आचार्य विद्यासागर देशनाग्रह में बने स्थायी मंच पर सभी विमानों को विराजमान किया गया तत्पश्चात सौभाग्यशाली पुण्यार्जक परिवारों द्वारा बंडा म.प्र. से पधारीं ब्रम्हचारी बहिन कल्पना जी के कुशल निर्देशन में भगवान जिनेन्द्र देव के मस्तक पर अभिषेक शांतिधारा कर सातिशय पुण्य का अर्जन किया तदोपरान्त उपस्तिथ श्रद्धालुओं ने एक दूसरे से उत्तम क्षमा कर बीते काल में जाने अनजाने में हुयी गलतियों के लिए क्षमापना की गयी तत्पश्चात श्री जी की प्रतिमाओं को ससम्मान विमानों में विराजमान कर गाजे बाजे के साथ नगर परिक्रमा करते हुए यथास्थान मंदिरों में विराजमान करवाया गया इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सकल दिगंबर जैन समाज सहित क्षेत्रीय समाज के श्रद्धालु उपस्तिथ रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button