उत्तर प्रदेशजैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मललितपुर

एकत्व में शान्ति ही जीवन में कल्याणकारी – निर्भय सागर पर्यूषण पर्व में आचार्य श्री ने कहा आकिंचन धर्म ही शाश्वत शरण

ललितपुर। पर्मूषण पर्व पर श्री पार्श्वनाथ दि० जैन अटा मंदिर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज ने कहा आकिंचन्य धर्म आत्मा की उस दशा का नाम है जहां बाहरी राग छूट जाता है किन्तु आंतरिक संकल्प विकल्पों की परिणति को भी विश्राम मिल जाता है। बाहरी वस्तुओं के त्याग के बाद भी मन में मैं और मेरे धन का भाव निरंतर चलता रहता है और मुक्ति की यात्रा नहीं कर पाती है। आधा का धर्म जीवन की यात्रा को एकांकी आगे बढ़ाने का धर्म है जिसमें अपने और पराए का भेद समझकर निर्विकल्प एकांकी आत्मा की अनुभूति में उतरना पड़ता है। उन्होंने कहा एकल में शान्ति और अनेकत्व में अशान्ति है। एकाकीपन में आनंद की अनुभूति होती है वही आत्मकल्याण में साधक हैं।
धर्म सभा का शुभारम्भ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज, आचार्य अभिनंदनसागर, महाराज आचार्य विपुल सागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्वालित कर श्रेष्ठीजनों ने किया। प्रारम्भ में तत्वार्थसूत्र का वाचन आचार्य संघ के सानिध्य में हुआ। प्रातःकाल आचार्य श्री के सान्निध्य में श्रावकों को ध्यान की साधना कराई। दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉक्टर अक्षय टड़या अशोक देलवारा , राजेन्द्र जैन थनवारा,मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी,सतीश नजा,शीलचन्द्र अनोरा,मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर अनन्त चतुर्थी पर आयोजित कार्यक्रम हेतु आशीर्वाद लिया। धर्मसभा का संचालन महामंत्री डा० आकाश जैन करते हुए बताया कि पर्यूषण पर्व के समापन पर 6 सितम्बर को प्रातकाल आचार्यश्री के ससंघ सानिध्य में अभिनंदनोदय तीर्थ पर कलशाभिषेक का आयोजन किया है जिसमें धर्मालु जनो से सम्मलित होने का आग्रह किया। अभिनंदनोदय तीर्थ में मुनि सुदत्त सागर महाराज एवं मुनि पदमदत्त सागर महाराज के सानिध्य में भावकों ने पर्वराज पर्युषण पर्व पर प्रभु अभिषेक शान्तिधारा की इस दौरान कहा आकिंचन धर्म ही हमें शाश्वत शरण है जिसे समझकर इसी में रमने और जमने की प्रेरणा मिलती है। उन्होने जीवन में शान्ति के लिए धर्म की ओर जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

पर्यूषण पर्व पर नगर के प्रमुख मंदिर अभिनंदनोदय तीर्थ, जैन अटामंदिर, आदिनाथ बड़ा मंदिर, पार्श्वनाथ नया मंदिर, आदिनाथ मंदिर गांधीनगर, चन्द्राप्रभू मंदिर डोडाघाट, शान्तिनगर मंदिर गांधीनगर, इलाइट जैन मंदिर, सिविल लाइन, वाहुवलिनगर पार्श्वनाथ कालौनी एन्ड्रोशिया कालौनी में पहुंचकर प्रातःकाल से मंदिर पूजन अभिषेक के साथ पुर्णाजन कर रहे हैं। पर्यूषण पर्व पर नगर के जैन मंदिरों में बालक वालिका मण्डल ने आकर्षक झांकी लगाई जो आकर्षण का केन्द्र रही श्रद्धालु झांकियां देखकर बच्चों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button