उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मललितपुर

साधू संत और धर्म तीर्थ संस्कृति की रक्षार्थ जैन समाज ने बांधे रक्षा सूत्र आचार्य निर्भयसागर महाराज ससंघ सानिध्य में जैन अटामंदिर में हुआ रक्षाबंधन विधान, श्रावकों ने समर्पित किया निर्वाण लाडू

ललितपुर। नगर के पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर में जैन समाज ने आज साधु संतों की रक्षा, धर्म तीर्थसंस्कृति की रक्षा के संकल्प के साथ वैज्ञानिक संत आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस मौके पर धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य निर्भय सागर महाराज ने बताया कि रक्षाबंधन पर हस्तिनापुर में 700 जैन मुनियों के उपसर्ग को दूर कर मुनियों की रक्षा हुई और श्रावकों ने आहारदान दिया। जैन धर्म में रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आचार्य श्री ने कहा रक्षा के बिना सुख नहीं जीवन नहीं। व्यक्ति को सदैव एक दूसरे की रक्षा का भाव रखना चाहिए। उन्होंने श्रावकों से रक्षाबंधन पर श्रावक के मूलगुणों का जीवन में पालन करने की सीख की।

प्रातःकाल प्रभु अभिषेक शान्तिधारा के साथ आवकों ने रक्षाबंधन विधान पं० संतोष जैन अमृत एवं बहमचारी ऋषभ जैन के मार्गदर्शन में किया। विधान में सौधर्म इन्द्र अरविन्द जैन आप्टीकल, अखिलेश जैन गदयाना, कपूर चन्द्र जैन लागोन, राजकुमार जैन कैप्टन रहे। जैन धर्म के ग्यारहवे तीर्थंकर भगवान श्रयांसनाथ का मोक्षकल्याणक श्रावकों ने पूजन अर्चन के साथ मनाया और आचार्यश्री ससंघ के सानिध्य में निर्वाण लाडू भक्ति पूर्वक समर्पित किए। जिसमें प्रथम लाडू समर्पण का पुण्यार्जन मंदिर प्रबंधक अजय जैन गंगचारी, मनोज जैन बबीना, प्रेमचन्द पंकज जैन बिरधा ने समर्पित किए। धर्मसभा के प्रारम्भ में जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टड़या एवं महामंत्री आकाश जैन ने आचार्य श्री की पिच्छिका में रक्षासूत्र समाज की ओर से बांधकर देवशास्त्र गुरु की रक्षार्थ संकल्प लिया। आज प्रातःकाल नगर के अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर जैन बढ़ा मंदिर, पार्श्वनाथ जैन नया मंदिर, पार्श्वनाथ समोवशरण जैन मंदिर नईवस्ती, शान्तिनाथ मंदिर गाधीनगर, पार्श्वनाथ जैन मंदिर कालौनी, इलाइट जैन मंदिर, आदिनाथ मंदिर सिविल लाइन, चन्द्रप्रभु जैन मंदिर दौड़ाघाट, जैन मंदिर वाहुवलिनगर, मुनिसुव्रतनाथ जैन मंदिर ज्ञानोदय के अतिरिक्त निकटवर्ती देवोदय तीर्थ देवगढ़, सतोदय तीर्थ सेरोन, शान्तोदय तीर्थ जहाजपुर, अतिशय क्षेत्र बालावेहट आदि में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और रक्षासूत्र बांधकर संकल्प दोहराया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से समाज श्रेष्ठी शीलचंद अनोरा, कुशल चंद जैन एड, सनत जैन खजुरिया, राजेन्द्र जैन थनवारा, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया धार्मिक संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा आनंद जैन भावनगर, मनीष जैन, विकास जैन सोरई, वीरचद सराफ, प्रमोद जैन पाय अभय जैन कैलगुवा, राजेन्द्र जैन सराफ, डी०के०जैन, पवन जैन, संजय जैन ककडारी, सुबोध जैन मडावरा, सुनील सराफ, जिनेन्द्र जैन रजपुरा, मनीष जैन, विमल जैन पाय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button