जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मललितपुर

आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज का ससंघ ललितपुर से पदविहार श्रद्धालुओं का जनसैलाव उमडा, गौशाला में हुई अगवानी

ललितपुर। वैज्ञानिक संत आचार्य श्री निर्भयसागर महाराज ससंघ का आज ललितपुर नगर से चातुर्मास के उपरान्त दयोदय पशु संरक्षण केन्द्र गौशाला मसौरा के लिए विहार हुआ। पदविहार करते हुए सैकडों की संख्या में श्रद्धालुजनों ने मुनि संघ का विहार कराया।

आज मध्यान्ह में आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज ने संघस्थ मुनि शिवदत्त सागर महाराज, मुनि सुदत्त सागर महाराज, मुनि भूदत्त सागर महाराज, मुनि पदमदत्त सागर महाराज, मुनि गुरूदत्त सागर महाराज, मुनि मेघदत्त सागर महाराज, मुनि वृषभ दत्त सागर महाराज, क्षुल्लक चन्ददत्त सागर महाराज एवं श्रीदत्त सागर महाराज ने जैन अटामंदिर से पदविहार किया। मुनि संघ सावरकर चौक मवेशी बाजार से हाईवे मार्ग होते हुए दयोदय पशु संरक्षण केन्द्र गौशाला मसौरा की ओर विहार किया। स्थान स्थान पर श्रद्धालुजनों ने पाद प्रक्षालन कर मुनि संघ की आरती उतारी और भक्तिपूर्वक महिलाए मंगलगान करते हुए चल रही थी। गौशाला पहुंचने पर आचार्य श्री ससंघ की अगवानी प्रतिभास्थली की बालिकाओं ने बड़े ही श्रद्धा भक्ति के साथ की।

इसके पूर्व में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज ने ललितपुर नगर के श्रावकों में धार्मिक भावना और धर्म के प्रति लगाव को आदर्श बत्ताते हुए कहा इसी तरह से सतत ज्ञानार्जन के लिए जिज्ञासु रहें तभी कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। इसके पूर्व धर्मसभा में समाज के श्रेष्ठीजनों एवं निकटवर्ती जैन समाज के पदाधिकारियों ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर सानिध्यता हेतु आग्रह किया। आचार्य श्री ससंघ के सानिध्य में हुए चातुर्मास को प्रेरणादायी बताते हुए महामंत्री आकाश जैन ने कहा उन्होंने जो धर्म से जुडने का मार्ग बताया निश्चय ही आत्म कल्याण के लिए सार्थक होगा। उन्होने समाज की मंगल भावना रखते हुए शीतकालीन वाचना हेतु आग्रह किया। विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेश नाथ महाराज एवं योगी दिलीप नाथ सहित संगठन के पदाधिकारियों ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर ललितपुर में प्रस्तावित विश्वहिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में सानिध्यता के लिए आर्शीवाद ग्रहण किया इस मौके पर दिगम्बर जैन पंचायत द्वारा महंत मुकेश नाथ महाराज का सम्मान किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, सनत खजुरिया, मंदिर प्रबंधक मनोज जैन बबीना अजय जैन, आनंद जैन, अमित सरार्फ मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, अखिलेश गदयाना, अनिल जैन अंचल, राजेन्द्र जैन थनवारा, अरविन्द जैन आप्टीशियन, विनोद कामरा, भगवानदास जैन कैलगुवा, अरविन्द जैन कुम्हैण्डी, धन्यकुमार जैन, मनोज जैन मीडिया, शादीलाल जैन एड, चंचल पहलवान,पवन जैन शिवाजी, अनिल जैन डोगरा,अजय जैन साइकिल, वीरेन्द्र जैन सोनू अतिरिक्त डा० नीलम सराफ, उमा सैदपुर, अंजली सराफ, रत्नप्रभा जैन, सिलोचना जैन, संगीता नायक, सीमा जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button