जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मललितपुर

प्रभावना पूर्ण हुई विमानों में विराजित श्री जी की जैन मंदिरों में वापिसी भक्तों ने अपने घरों पर रंगोली सजाई और प्रभु की उतारी आरती

ललितपुर। अभिनंदनोदय तीर्थ पर वैज्ञानिक संत आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज के सानिध्य में विमानोत्सव रथयात्रा में विराजित श्री जी का सामूहिक अभिषेक शान्तिधारा के उपरान्त नगर के जैन मंदिरों के लिए वापिसी हुई। शोभयात्रा में श्रद्धालुजन विमान में विराजित श्री जी को अपने कंधों पर लिए थे वही रजत रथ एवं दो अन्य रथों को अपने हाथों से भक्ति पूर्वक लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा अभिनंदनोदय तीर्थ से निर्धारित मार्गों से होते हुए नगर के सरदारपुरा स्थित जैन आदिनाथ बडा मंदिर, जेन नया मंदिर, नदीपार स्थित वाहुवलित नगर, ज्ञानोदय तीर्थ वाईपास रोड, चन्द्रप्रभु जिनालय डोढाघाट, पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर पार्श्वनाथ कालौनी जैन मंदिर एवं इलाइट जैन मंदिर, गांधीनगर स्थित आदिनाथ मंदिर, समोवशरण मंदिर एवं शान्तिनाथ जैन मंदिर के लिए रवाना हुई।

शोभा यात्रा में आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज संघस्थ मुनि शिवदत्त सागर महाराज, मुनि सुदत्त सागर महाराज, मुनि भूदत्त सागर महाराज, मुनि पदमदत्त सागर महाराज, मुनि गुरुदत्त सागर महाराज, मुनि मेघदत्त सागर महाराज. मुनि वृषभ दत्त सागर महाराज, क्षुल्लक चन्ददत्त सागर महाराज एवं श्रीदत्तसागर महाराज के साथ चल रहे थे। मार्ग में धर्मानुजनों ने अपने घरों पर रंगोली तोरणद्वार सजाकर श्री जी की आरती उतारी। श्री जी को जिनमंदिरों में भक्तिपूर्वक श्रावकों ने अभिषेक शान्तिधारा के उपरान्त विराजित किया। नगर में विमानोत्सव में श्री जी के दर्शन के लिए भक्तों का अपूर्व उत्साह रहा महिलाए मंगलगान करते हुए चल रही थी सभी जन नतमस्तक रहे और अपूर्व धर्मप्रभावना का माहौल रहा।

शोभायात्रा की वापिसी में अखिल भारतीय दिगम्बर जैन परिषद, जैन मिलन, सतोदय तीर्थ सेरोन, शान्तोदय तीर्थ जहाजपुर, वीर व्यायामशाला, जनक जननी वृद्धाश्रम, सिद्धि समूह, वीर व्यायामशाला, वीर क्लव सहित अनेकों संगठनों ने अपनी सहभागिता निभाई। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, प्रेस क्लव अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, पूर्व अध्यक्ष अजित जैन खजुरिया, अनिल जैन अंचल, अखिलेश जैन गदयाना, मुन्नालाल जैन सैदपुर, राजेन्द्र जैन थनवारा मौजूद रहे।

शोभायात्रा की व्यवस्थाओं को अनुशासित करने में जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, सनत खजुरिया, सौरभ जैन सीए, प्रतीक इमलया, राकेश जैन रिंकू, कैप्टन राजकुमार जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक जेन दैलवारा, आनंद जैन भावनगर, अजित जैन गदयाना, मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी, राजेन्द्र सराफ, जिनेन्द्र जैन रजपुरा, जितेन्द्र जैन, मनीष जेन, सतीश जैन बजाज, सुवेन्दु जैन आदि का जहा सकिय सहयोग रहा वही पुलिस प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासन की व्यवस्था सराहनीय रही।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button