जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डटीकमगढ़धर्म

*24 समोशरण महामंडल विधान के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा एवं हुई मंगल कलश स्थापना*

टीकमगढ़ शहर के 1008 बाजार जैन मंदिर से विशाल शोभा यात्रा रथ मंगल कलश एवं श्री जी की यात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से होकर मानस मंच राजेंद्र पार्क पहुंची
धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया कि मानस मंच राजेंद्र पार्क पर 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक 24 समोशरण महामंडल विधान , विश्व शांति महायज्ञ एवं 24 से 27 अक्टूबर तक *दोपहर 2.30 बजे *परम पूज्यगुरु प्रतिष्ठा चार्य ज्योतिष चार्य ,हस्तरेखा ,और राशियों ,का जिन्हें विशेष ज्ञान प्राप्त है , जिन्हें पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महामुनि राज का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है* , ऐसे तपस्वी गुरु,108 *सोम्य सागर महामुनिराज* के मुखारविंद से श्री राम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है जिसकी भव्य शोभा यात्रा मैं सबसे आगे ब्रास बैंड, होर्डिंग ,डीजे 15 महिला रेजीमेंट, मंगल कलश ,महामंडलेश्वर , मुकुटबद्ध राजा, घोड़ा ,बग्गिया, हाथी, विमान जी, ढोल, अष्ट कुमारिया, एवं मुनि ससंग साथ में चल रहे थे महाराज श्री मंच पर विराजमान हुए उसके बाद श्री जी का अभिषेक और शांति धारा, चित्र अनावरण के पश्चात समस्त रेजीमेंट सोम्यसागर धर्म प्रभावना, रेजीमेंट , अरिहंत रेजीमेंट, सिद्ध रेजीमेंट ,आचार्य रेजीमेंट ,उपाध्याय रेजीमेंट, विराग सागर रेजीमेंट विशुद्ध सागर रेजीमेंट ,जयंत सागर रेजीमेंट ,आदि सागर रेजीमेंट, विमल सागर रेजीमेंट ,पारस नाथ रेजीमेंट, शांति सागर रेजीमेंट, मनोग सागर रेजीमेंट ,शाश्वत सागर रेजीमेंट ,साधु सागर रेजीमेंट, सभी ने महाराज श्री के सामने एक विशेष ध्वनि और म्यूजिकल प्रस्तुति के साथ महाराज श्री को एक-एक करके नमोस्तु निवेदित किया और महाराज श्री ने सभी को आशीर्वाद दिया धर्म मार्ग में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और इसके बाद 24 समूह शरण विधान में जो लोग बैठेंगे उनके स्थान का चयन समाज के सामने पर्चियां द्वारा किया गया
एक विशाल और अनूठा दृश्य देखने को मिला

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times Now Bundelkhand
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button