● बच्चों ने प्राकृतिक हर्वल गुलाल रंगों से खेली होली- ●विद्यालय के बच्चों को बांटे हर्वल रंग

(ललितपुर) कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन में छात्र-छात्राओं ने सहपाठियों के साथ फूलों के द्वारा बनाये गये प्राकृतिक रंगो व फूलों से होली खेली।विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षिका अंजूलता एवं कला अनुदेशक यशोदा के निर्देशन में गांव में लगे हुए गैंदा,टेसू,गुडहल,गुलाब,चमेली के फूलों के द्वारा आकर्षक रंगोली भी बनाई।बच्चों ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान ब्लॉक बार के विज्ञान विषय के ऐकेडमिक रिसोर्स पर्सन प्रदीप सोनी ने बच्चों को बताया कि होली का पर्व भाईचारे का पर्व है।कैमिकल युक्त रंगों के प्रयोग से बचे।क्योंकि कैमिकल युक्त रंग नुकसानदेह होते हैं।हर्बल रंग महंगे जरूर मिलते हैं,लेकिन इनके फायदे भी अनेक हैं। इन प्राकृतिक रंगों से त्वचा मुलायम बनी रहेगी और सौन्दर्य में भी निखार आता है। प्राकृतिक रंगों में गैंदा,टेसू,गुलाब व अन्य तमाम फूलों की खुशबू भी आएगी। इन फूलों से ही हर्बल रंग तैयार किए जाते हैं। फूलों से बने रंग जिस पर पड़ेगा वह आनंदित हो उठेगा। उसको मनमोहक खुशबू का एहसास भी होगा। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक वीरसिंह ने बच्चों को बताया कि प्राकृतिक रंगों से होली खेलना चाहिए। क्योंकि प्राकृतिक रंगों से कोई नुकसान भी नहीं होता है।उन्होंने होली पर्व से जुडी हुई पौराणिक कहानी को सुनाया।सहायक अध्यापक अल्पेश समाधिया ने कहा कि होली पर्व आपसी सौहार्द पूर्वक मित्रों के साथ मनायें।सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र जैन ने बच्चों को केमिकल युक्त रंगों से होने वाले नुकसान को बताया। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण में बच्चे अपनी भूमिका निभायें तो प्राकृतिक व सूखे रंगो का प्रयोग करके होली को खेलें जिससे पानी को भी बचाया जा सकता है। बच्चों ने संकल्प लिया कि होली के इस पवित्र त्योहार के लिए केमिकल मुक्त बनाएंगे और इस पर्व पर पानी का भी संरक्षण करेंगे।सहायक अध्यापक देवीशंकर कुशवाहा ने बच्चों को बताया कि हवा में उड़ते रंग सांस संबंधी समस्याएं उत्पन्न करते हैं।उनसे आंखों में जलन भी हो सकती है।हर्बल रंगों का ही प्रयोग करें।पर्वों में होली का विशेष महत्व होता है।रंगोली प्रतियोगिता में खुशबू कुशवाहा,मुस्कान प्रजापति,रानी यादव,रागिनी कुशवाहा,शिवानी
कुशवाहा,क्राति,राशि,दुर्गेश ने प्रतिभाग किया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
#Timesnowbundelkhand