उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डपर्वभाजपाभारतीय जनता पार्टीमहरौनीललितपुरहर घर तिरंगा अभियान

भाजपा ने तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक,

महरौनी,ललितपुर-
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आगामी 13 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महरौनी मंडल ने शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की।
मुख्य वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष रावत ने कहा कि तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित कर यात्रा को गौरवपूर्ण बनाने का आह्वान किया। बैठक में तय किया गया कि यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
बैठक में प्रमुख रूप से आशीष त्रिपाठी पंडा (मंडल अध्यक्ष), अरविंद कौशिक, अरुण द्विवेदी (पूर्व मंडल अध्यक्ष बानपुर), अवध विहारी पटैरिया, इन्द्रपाल सिंह, प्रभा चंदेल, सौरभ राजा, पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत, दीपक तिवारी मोना, बृजेश रिछारिया, प्रदीप सोनी, यशवंत राजपूत, रजनीश रिछारिया, राजपाल राजा, कमलेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पीयूष शुक्ला ‘गोलू’ ने किया, जबकि आभार मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी पंडा ने व्यक्त किया।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button