जयंतीभाजपाभारतीय जनता पार्टीललितपुर

शक्ति केंद्र गांधीनगर प्रथम द्वितीय में भाजपाइयों द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई

ललितपुर- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज शक्ति केंद्र गांधीनगर प्रथम एवं द्वितीय मे बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिसमें बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनको पुष्पांजलि अर्पित की। जिसमें शक्ति केंद्र प्रभारी ध्रुव राजा सह जिला मीडिया प्रभारी भाजपा ने कहा देशभर में आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जी की जयंती मनाई जा रही है। इस दिन पर स्कूल कॉलेज सरकारी दफ्तरों में बाबा साहेब को उनके द्वारा किये गए कार्यों एवं देश और समाज के लिए उनके योगदान को याद करके श्रद्धांजलि दी जाती है। बाबा साहेब को उनके कार्यों के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वे देश के पहले कानून मंत्री भी थे।
दीपक पाराशर जिला प्रतिनिधि ने कहा बाबा साहेब ने ने वर्ष 1907 में दसवीं की परीक्षा पास की थी। बाद वे उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी के एल्फिंस्टन कॉलेज (Elphinstone College) में वर्ष 1915 में इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी, हिस्ट्री, फिलॉसफी और एंथ्रोपोलॉजी के साथ एमए किया। 1916 में ग्रेज इन में वकालत के कोर्स में दाखिला लिया। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से 1927 में इकोनॉमिक्स में पीएचडी की थी। उसके बाद 1952 में ऑनररी डिग्री भी हासिल की। शक्ति केंद्र प्रवासी नितिन पंथ ने कहा बाबा साहेब का पूरा नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर था। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू जिले में हुआ था। उनका जन्म एक महार परिवार में हुआ था। उस समय समाज में निचली जाति वालों को ऊंची जाति वालों की तरह पढ़ने, लिखने सहित अन्य कामों से वंचित रखा जाता है। कई बार उनके साथ इसी के चलते स्कूल में भेदभाव किया गया और उन्हें क्लास में अन्य बच्चों से अलग बैठाया गया।

इसी के चलते उनके मन में एक अलग जागी और उन्होंने अपना पूरा जीवन दलितों के उत्थान के लिए लगा दिया। इसके बाद वे देशभर में पिछड़े वर्ग के लिए देश की बुलंद आवाज बनकर सामने आये। जिसमें शक्ति केंद्र के संयोजक मनोज पंथ ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जिसमें जिला मीडिया प्रभारी ध्रुव राजा, जिला प्रतिनिधि दीपक पाराशर ,प्रवासी नितिन पंथ नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा बूथ अध्यक्ष गण, दयाराम पंथ, प्रदीप पंथ, दयानंद तिवारी, जगदीश प्रसाद तिवारी, हरिकिशन साहू सहित बूथ लेवल के सभी पदाधिकारी शामिल रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
#Timesnowbundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button