विषेश संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल 2025 से – सी0एम0ओ0 ललितपुर।

विषेश संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 30 अप्रैल 2025 तथा दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल 2025 तक चलाया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 इम्तियाज अहमद ने जानकारी देते हुये बताया कि उक्त अभियान के संबंध में मुख्य सचिव उ0प्र0 षासन की गाईडलाईन प्राप्त हुई है। अभियान में नामित सभी विभाग निर्धारित समय सारणी के अनुसार गाईड लाईन के अनुरूप चरणवार कार्यवाही पूर्ण करायेगें। उन्होने बताया कि अभियान के दौरान 11 विभाागों द्वारा समन्वय के माध्यम से प्रयास करके संचारी रोगों पर सफलतापूर्वक नियंत्रण की कार्यवाही की जायेगी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इस अभियान का नोडल विभाग होगा जो जनपद तहसील तथा ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करके अभियान संचालित करेगा। नोडल अधिकारी वेक्टर बोर्न डा0 रामनरेष सोनी ने बताया किया अभियान के दौरान बुखार, इन्फ्लुएंजा लाईक इलनेस, कुश्ठ रोगियों, क्षयरोग तथा कुपोशित बच्चों की प्राप्त सूची के अनुसार रोगियों का उपचार किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान की मॉनिटरिंग, रिपोर्टिग एवं विषलेशण का कार्य किया जायेगा। उन्होने सभी संबंधित विभागों से गतिविधियां ससमय पूरा करने हेतु अपील कीं। पब्लिक हैल्थ स्पेषलिस्ट डा0 सौरभ सक्सेना ने बताया कि उक्त अभियान में पाये गये लक्षणयुक्त/संभावित रोगियों के डाटा को ई-कवच पोर्टल पर अद्यतन किया जायेगा। संभावित रोगी के डाटा को यू0डी0एस0पी0 पोर्टल पर स्वतः स्थानान्तरित करने की व्यवस्था हैं। अभियान के दौरान आभा आई0डी0 बनाने का कार्य भी किया जायेगा। वरिश्ठ मलेरिया निरीक्षक हरीषचन्द्र नामदेव ने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान मौसम परिवर्तन को देखते हुये आषाओं द्वारा हीट-वेब से बचाव के उपाय घर-घर जाकर बताये जायेगे। दस्तक अभियान के अंतर्गत घर-घर भ्रमण के दौरान फ्रंटं लाईन वर्कस के द्वारा किये गये सर्वे के आधार पर ऐसे घरो की सूची तैयार की जायेगी जहां मच्छरो का प्रजनन पाया गया हो। अभियान के दौरान नालियो की साफ-सफाई, झांड़ियों की कटाई पंचायती राज विभाग, एवं नगर पालिका द्वारा करायी जायेगी।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Timesnowbundelkhand.com