भाजपाभारतीय जनता पार्टीमहरौनीललितपुर

ओपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा,

महरौनी,ललितपुर-
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में गुरुवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल लोगों ने भारतीय सेना की बहादुरी और शौर्य की सराहना की। भाजपा नेता चंद्र शेखर पंथ के नेतृत्व में शहीद पार्क से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्र के प्रति अपार प्रेम, शौर्य और संकल्प का सजीव प्रदर्शन व वन्दे मातरम् का उद्धधोष करते हुए हर हाथ में तिरंगा लिए सड़क पर एक अद्भुत नजारा दिख रहा था। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा नेता चंद्र शेखर पंथ ने कहा कि यह भारत की अखण्डता, भारतीय सैनिकों की बहादुरी और समर्पण का उत्सव है। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। इन लोगों ने हिन्दुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस मौके पर चंद्र शेखर पंथ (चंदू भैया),मण्डल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी पंडा, अरविंद कौशिक दरौना, पीयूष शुक्ला, सौरभ राजा, दीपक तिवारी, दिग्विजय सिंह राजावत एड0, यशवंत राजपूत, प्रदीप सोनी, महिपाल सिंह राजावत, गोपीलाल सेन, बृजेश रिछारिया, पार्षद अनूप अहिरवार, जाकिर अली, नीलेश श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, मुहम्मद शाहिद खान, असरार खां एड0,नीरज लक्षकार सहित सेकड़ो नागरिक उपस्थित रहे!
तिरंगा यात्रा का संचालन राष्ट्रीय कवि संजय पाण्डेय भारत ने किया तो वहीं मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया!

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button