मड़ावरा में भाजपा ने मनाया सांसद का जन्मदिन, सीएचसी में मरीजों को बांटे फल

ललितपुर।
जनपद के विकास खण्ड मड़ावरा में मड़ावरा रविवार को भाजपाइयों ने झांसी – ललितपुर लोकसभा सांसद डॉ. अनुराग शर्मा का जन्मदिन मनाया गया। सांसद डॉ. अनुराग शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में मरीजों को फल वितरित किए गए।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा चंद्रदीप रावत के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां पर मौजूद मरीजों को फल वितरित किए गए। इसके अलावा केक काटकर सांसद अनुराग शर्मा का जन्मदिन मनाया गया।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरज चौधरी, लखन कुशवाहा, राघवेंद्र सदर, सुखदयाल पाल, टिकी रावत, संजय परिहार, आशा विश्वकर्मा, दीपू तिवारी, राजीव तिवारी, सुनील सेन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




