भाजपाभारतीय जनता पार्टीमडावराललितपुर

विकसित भारत के अमृतकाल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला आयोजित

ललितपुर।
मंडल मड़ावरा में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के अमृतकाल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आधारित विकसित भारत संकल्प सभा एवं मंडल कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक सभागार कक्ष में किया गया। कार्यक्रम में में मुख्य अतिथि पण्डित आशीष रावत, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष, अरुण दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बानपुर, सौरई जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह बुंदेला, भाजपा मंडल महामंत्री कल्यान सिंह लोधी की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश कुमार पाल
भाजपा मंडल अध्यक्ष मड़ावरा ने की।
कार्यक्रम में मंडल की सभी पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र की संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष एवं पार्टी की कार्यकर्ता सभी कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विचार व्यक्त किए गए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं सरकार की उपलब्धियां बताई गईं। इस दौरान सीताराम, एडवोकेट शीलचंद अहिरवार, बलराम सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button