भाजपाभारतीय जनता पार्टीमडावराललितपुर

अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मड़ावरा में महिला सम्मेलन आयोजित भाजपा ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल बताया, कार्यक्रम में दर्जनों महिलाएं हुईं शामिल

ललितपुर।
जनपद ललितपुर के कस्बा मड़ावरा में भारतीय जनता पार्टी ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया। अटक ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ मुख्य अतिथि रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल ने की।

उल्लेखनीय है कि भाजपा पूरे देश में अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में यह महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने अपना जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित किया। मालवा की इस रानी को आज भी आदर्श प्रशासिका और न्यायप्रिय शासिका के रूप में याद किया जाता है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि अहिल्याबाई ने ऐसे समय में शासन किया, जब महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी का अधिकार नहीं था। उन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता से नारी सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया। राज्य की सुरक्षा के लिए महिला सेना की स्थापना की। लड़कियों की शिक्षा को भी प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष किरन सेन, जिला पंचायत सदस्य वीरसिंह बुंदेला, जिला प्रतिनिधि लखन तिवारी, विधानसभा संयोजक अरविंद कौशिक, चांदनी कोरी, लखन कुशवाहा, कैलाश साहू, नारायण सेंगर, गोकल कुशवाहा कमलकांत झा, भोले राजा, प्रभू गंधर्व, प्रियंक जैन, रवि कुशवाहा समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button