भाजपाभारतीय जनता पार्टीललितपुर

*अनुसूचित जाति सम्बाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने किया अनुसूचित जाति मोर्चा से सम्बाद*

ललितपुर : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आज भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन मा धर्मपाल जी ने अनुसुचित जाति मोर्चा के आमजन और कार्यकर्ताओं से सम्बाद करते हुए जानकारी दी कि किस तरह वर्तमान सरकार लगातार उनके हितों में कार्य कर रही है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन)मा श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के सामाजिक न्याय के सिद्धान्त पर चलते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अनुसूचित वर्ग के आर्थिक व सामाजिक विकास तथा राजनैतिक भागीदारी के लिए सतत कार्य कर रहे है। यही कारण है कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्रत्येक योजना गरीब कल्याण के लिए समर्पित है, जिसमें सबसे अधिक लाभान्वित अनुसूचित जाति वर्ग हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बाबा साहेब से जुडे़ स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करके यह संदेश देने का काम किया कि भाजपा सरकार बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों के पैर धुलाकर मोदी जी ने विश्व को संदेश दिया कि भारतीय संस्कृति में कोई भी व्यक्ति और कोई भी कार्य छोटा नही है।
श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब द्वारा लिखित संविधान की मजबूती तथा अनुसूचित वर्ग की उन्नति के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों में सदैव अनुसूचित वर्ग के संवैधानिक अधिकारो को मजबूती मिली है। मोदी जी ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाकर बाबा साहेब के प्रति सच्चे अर्थो में राष्ट्र की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की है।
श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस व सपा ने सदैव बाबा साहेब का विरोध भी किया और अपमान भी किया। कांग्रेस ने बाबा साहेब को चुनाव हराया और उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में नही होने दिया। सबसे अधिक संविधान संशोधन कांग्रेस ने किया। संविधान की प्रस्तावना को बाबा साहेब ने संविधान की आत्मा कहा था। लेकिन कांग्रेस ने उस प्रस्तावना में भी संशोधन कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव अनुसूचित जाति वर्ग को वोट बैंक की तरह उपयोग किया। कांग्रेस ने नेहरू-गांधी परिवार की आर्थिक व राजनैतिक उन्नति के लिए सदैव देश और अनुसूचित वर्ग के हितों के साथ समझौता किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के मंच से एक सपा नेता द्वारा बाबा साहेब को भू-माफिया कहकर अपमानित किया गया। सपा की सरकार के समय अनुसूचित वर्ग के मकान, खेत, खलिहानों पर सपा के गुण्डों ने कब्जे किए। उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित किया गया। मुस्लिम तुष्टीकरण की प्रबल पेरोकार कांग्रेस व सपा के समय गुण्डों अपराधियों, माफियाओं तथा भ्रष्टाचारियों को राजनैतिक संरक्षण दिया गया। सपा सरकार में बहन-बेटियों का शौहदों की डर से स्कूल जाना बंद हो गया था।
उन्होंने कहा कि आज भयमुक्त वातावरण है। प्रत्येक व्यक्ति का खेत, खलिहान, घर, मकान तथा मां, बहन, बेटियों का सम्मान सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि हमें अनुसूचित जाति वर्ग के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार द्वारा उनके हित में किए गए कार्यों तथा बाबा साहेब के सम्मान में किए गए कार्योें को लेकर पहुंचना है। इसके साथ कांग्रेस, सपा जैसे विपक्षी दलों द्वारा किए गए बाबा साहेब के अपमान तथा अनुसूचित वर्ग पर किए गए अत्याचारों पर भी चर्चा करना है। जन-जन तक पहुंचकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम का पर्दाफाश करना है और हर षड़यंत्र को विफल करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुरेन्द्र प्रताप सिंह रजक ने की एवं संचालन जिला महामंत्री बंशीधर श्रीवास ने किया।अन्त में जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, जिला प्रभारी सुरेश अवस्थी, कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा अनिल यादव,
श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, में मौजूद सर्वश्री प्रदीप खटीक सुरेंद्र रजक शक्ति सिंह विशाल गंधर्व संतोष राजवाड़ा ओमप्रकाश अहिरवार मुन्ना मनोहर लाल अहिरवार अजय पाल गब्बर अहिरवार बसंती लारिया रजनी अहिरवार पार्वती खटीक रामू खटीक राजकुमार खटीक , गब्बर अहिरवार आदि उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button