ललितपुर भाजपा जिलाध्यक्ष बने हरिश्चंद्र रावत भाजपाइयों ने पटाखे फोड़ मिठाई बाँटकर मनाया जश्न

ललितपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा लंबे अंतराल के बाद जिलाध्यक्षों की घोषणा रविवार 16 मार्च को जिला मुख्यालयों पर दोपहर 12 बजे की गई है । वरिष्ठ भाजपा नेता हरिशचन्द्र रावत को जनपद ललितपुर जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों द्वारा सावरकर चौक पर पटाखे फोड़कर एवं मिठाई बाँटकर जश्न मनाया गया है ।
जिसमे नि. नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, जिला जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव, अनुराग जैन शैलू पूर्व पार्षद, युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, दीपक पाराशर,रवि साहू,दीपक वैध,ध्रुव राजा,रूपेश साहू,नितिन पंथ,गोल्डी राजपूत, अवधेश शर्मा,गब्बर अहिरवार, रामसिंह यादव,मनोहर यादव,विशाल रावत,बड़े राजा,मनोज साहू,कमलेश सेन,मनीष बजाज,राजकुमार नामदेव,अमन द्विवेदी,सुधांशु मिश्रा,सचिन साहू, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे । तहसील मड़ावरा में भी भाजपाइयों द्वारा हरिश्चंद्र रावत के जिलाध्यक्ष बनने पर जिला प्रतिनिधि लखन तिवारी के नेतृत्व में इक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई है । मौके पर जिला प्रतिनिधि लखन तिवारी मड़ावरा , रविन्द्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह गौर, दीपक प्रजापति, शैलेन्द्र राजा, दीनदयाल नामदेव, सहित भाजपाई मौजूद रहे।