*सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर चल रहे कार्यक्रमों के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत यूनिटी मार्च का आयोजन*

ललितपुर : भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की एक सौ पचासवीं जयंती के अवसर पर चल रहे एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत आज यूनिटी मार्च पद यात्रा का आयोजन किया गया।यह आयोजन तुवन मंदिर से लेकर स्वामी ब्रह्मानंद संस्थान महेशपुरा तक यूनिटी मार्च के रूप में हुआ। मार्च में पदयात्री हाथों में आत्मनिर्भर सम्बन्धित वैनर, पोस्टर,दफ्ती लिए हुए नारेबाजी करते हुए चल रहे थे ।
पद यात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू थे जो भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत के साथ इस यात्रा का नेतृत्व भी कर रहे थे ।यह पद यात्रा तुवन मंदिर प्रांगण से बर्णी चोराहा,स्टेशन, नेहरू नगर,जुगपुरा,होते महेश पुरा होते स्वामी ब्रह्मानंद संस्थान में पहुंची जहां पद यात्रा के उपरांत एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने यात्रा समापन के अवसर पर हुई बैठक में कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने पांच सौ पैंसठ रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक राष्ट्र श्रेष्ठ भारत का सपना साकार किया था।
सरदार बल्लभ भाई पटेल के लिए तात्कालिक कांग्रेस सरकार ने उनके कद के अनुरूप सम्मान नहीं दिया था।यहां तक कि नेहरू परिवार ने खुद भारत रत्न ले लिया लेकिन सरदार बल्लभ भाई पटेल को नहीं दिया जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकाल में उनकी मृत्यु के चवालीस बर्ष बाद भारत रतन प्रदान किया था।
इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने कहा कि यह यात्रा भाजपा की न होकर अपितु सारे भारतवासियों की है जो चाहते हैं भारत आत्मनिर्भर वने । उन्होंने कहा हमारी यात्रा में चल रहीं महिला शक्ति,वुजुर्ग और दिव्यांग जनों के मनोबल का में आभार व्यक्त करता हूं जो आठ किलोमीटर तक पैदल लगातार चले और उनके चेहरे पर उत्साह की कमी देखने को न मिली। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने एम वाई का अर्थ बदल दिया है हमारे एम वाई के मायने अब महिलायें और युवक हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा भारत के जिस महापुरुष के ऊपर विश्व के कई देशों के विश्वविद्यालयों में शोध कार्य किया गया और आज भी चल रहा उस महापुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी को उसी के देश में मरणोपरांत चवालीस बर्ष बाद भारतरत्न दिया गया वह भी कांग्रेस द्वारा नहीं वल्कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा।उनकी अन्त्येष्टि के लिए भी तात्कालिक कांग्रेस सरकार ने कोई भी सुविधा नहीं दी लेकिन फिर भी उनकी अन्त्येष्टि में बीस लाख से अधिक लोग स्वयंस्फूर्त पहुंचे। जवाहर लाल नेहरू जी के असहयोग के बाद भी उन्होंने नबाब जूनागढ़ और निजाम पर सैनिक कार्रवाई कर भारत गणतंत्र में विलय कराया ।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा तीन सौ सत्तर और पैंतीस ए खत्म कर के भारतीय जनता पार्टी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल जी को पहली सही श्रद्धांजलि अर्पित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज जो सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की स्मृति में यूनिटी मार्च यानि एकता यात्रा निकली है उस में जिस तरह से बच्चों, बच्चियों, किशोरों,एन सी सी के केडरों ने आठ किलोमीटर की लम्बी यात्रा में सहभागिता की जो अद्वितीय है और भावी एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने साकार होने का द्योतक है। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने यशस्वी गौरव पूर्ण अतीत,अपने गर्वीले इतिहास और अपने पूज्य वैभवशाली पूर्वजों को याद नहीं रखता वह मिट जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी वायूसेना आज तीसरे स्थान पर और अर्थव्यवस्था चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरदार बल्लभ भाई पटैल के संदेशों को आत्मसात करने की अपील की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत,श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, यूनिटी मार्च के जिला संयोजक गन्धर्व सिंह लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली विवेक जैन,बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, सहकारी बैंक के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी एड, लोकसभा सह संयोजक हरीराम निरंजन, पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला, बंशीधर श्रीवास, कार्यक्रम संयोजक बलराम सिंह लोधी, महेश श्रीवास्तव भैया , जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया मण्डल अध्यक्ष गण भगतसिंह राठौर देशपत कुशवाहा,नीरज पटैरिया, सोबरन सिंह, कृपाल सिंह लोधी, हरपाल सिंह सिसौदिया , महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रावत,
धर्मेन्द्र पाठक, जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव खैरा,मनोज कुशवाहा,रामू कुशवाहा,
मुन्ना लाल जैन सैदपुर,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, रमेश कुमार खटीक,डा राजकुमार जैन, सन्तोष कुशवाहा, रुचिका बुन्देला,ईं भागीरथ बरुआ, अशोक रावत, चन्द्रशेखर पंथ, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाठक किरनसैन, बसंती लारिया, हरी सिंह बुंदेला,गौरव गौतम,अजय पटैरिया,जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, डा दीपक चौबे,निखिल रामकुमार तिवारी,गौरव चौधरी, रमेश कुशवाहा नझाई,रजनी अहिरवार, सह मीडिया प्रभारी ध्रुव सिंह सिसौदिया, अवतार सिंह लोधी एड, संदीप सिंह बुंदेला, पार्षद गण अशोक कुमार पंथ, धर्मवीर कुशवाहा, करनसिंह कुशवाहा,
अजय जैन साईकिल, मनीष अग्रवाल, जगदीश कुशवाहा कंचन,कमलापति रिछारिया,
पुष्पेन्द्र सिंह लोधी एड,सिंह, अनुपम चौबे प्रधान, विजय सिंह कुंआतला,
अजय जैन साईकिल, मनीष अग्रवाल महेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला, सुरेश कोंते, हाकिम सिंह लोधी,श्यामविहारी कौशिक,
पुष्पेन्द्र सिंह लोधी, अनुपम चौबे प्रधान, अरविंद सिंह गुरसौरा,विजय सिंह कुंआतला,पार्थ चौबे,मनोज रिछारिया, दुर्ग प्रताप सिंह राजपूत, गोकुल बाबू लोधी,संजय अहिरवार ,मोनू पश्तोर,हरेन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया, बालकिशन राजपूत,अनुज शर्मा, गजेन्द्र प्रताप सिंह राजपूत, राहुल सिंह लोधी,हरेन्द्र प्रताप सिंह बुंदेला,वैभव गुप्ता,दीपक वैद्य भीष्म प्रताप सिंह बुंदेला, सुरेन्द्र प्रताप सिंह रजक, धर्मेन्द्र परमार,बब्बू राजा परमार, राकेश त्रिवेदी,धर्मेन्द्र सिंह यादव,दीपक मिश्रा,दीपक चौरसिया, विक्रांत रावत,आदि उपस्थित रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




