ललितपुरश्रद्धांजलिसामाजिक संगठन

*भारत सरकार को अब आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाना चाहिए : बजरंग सेना*

ललितपुर : बजरंग सेना संगठन ने जिलाध्यक्ष डॉक्टर दीपक पस्तोर के नेतृत्व में बजरंग सेना जिला कार्यालय पर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए खूनी आतंकी हमले की जोरदार निंदा की
और सभी पदाधिकारियों ने केंडिल जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की….

प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर ने भारत सरकार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द सभी आतंकवादियों को खत्म करके हमले में मारे गए हिंदू भाईयो को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाए…

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा कौशिक ने इस कायरना हरकत पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भारत देश के प्रधानमंत्री को कुछ करके दिखाना चाहिए

नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा राजकुमारी दुबे ने कहा कि इन इस्लामिक कट्टरपंथियों को जड़ से खत्म होना चाहिए आखिर कब तक हम यू अपने हिंदू भाईयो की मौतों का मंजर देखते रहेंगे….

सभी पदाधिकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और इस्लामिक कट्टरपंथी मुर्दवाद के नारे लगाते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की

इस श्रद्धांजलि में प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर खड़ेरा,प्रदेश संयोजक महिला मोर्चा शिवांगी नायक,जिलाध्यक्ष डॉक्टर दीपक पस्तोर,जिला प्रभारी रामकुमार तिवारी,जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह बुंदेला,जिला महासचिव श्याम दीक्षित,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा कौशिक,जिला प्रभारी ममता तिवारी,प्रदेश प्रभारी कविता पस्तोर,नगर अध्यक्ष राजकुमारी दुबे,नगर उपाध्यक्ष बबिता दुबे,नगर महामंत्री महिला मोर्चा सुमन रावत, जिला महासचिव जयराम सेन,जिला संगठन मंत्री संजू सेन बुढ़वार,जिला उपाध्यक्ष दीपक नायक, सानू पाठक,राधे गोश्वामी दीपक,जिला प्रचार प्रसार मंत्री दीपेश उपाध्याय,नगर प्रभारी ऋषि शुक्ला,नगर संयोजक जितेंद्र नायक,पूर्व नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा आदर्श दुबे,नगर उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कुशवाहा,नगर उपाध्यक्ष आकाश दुबे आदि सभी पदाधिकारी मौजूद रहे…!!

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times Now Bundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button