सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया,

महरौनी,ललितपुर –
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार 14 नवम्बर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई।
प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि नेहरू जी बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव चिंतित रहते थे। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए कहा कि यही नेहरू जी के आदर्शों की सच्ची प्रेरणा है।
विद्यालय के आचार्य रामकिशोर निरंजन, गंधर्व सिंह, प्रवीण सिंह और महेश प्रजापति ने भी बाल दिवस के महत्व और नेहरू जी के व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य साहिल जैन ने सुचारु रूप से किया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




