शीतल बड़ोनिया बालिका इंटर कॉलेज में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

महरौनी,ललितपुर –
नगर के ललितपुर रोड स्थित श्रीमती शीतल बड़ोनिया बालिका इंटर कॉलेज में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक दुष्यंत बड़ोनिया, प्रधानाचार्य दुष्यंत नायक एवं प्रभारी रवि खरे द्वारा मां सरस्वती एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में स्व. रविंद्रानंद बड़ोनिया महाविद्यालय से आए अध्यापकगण मुख्य अतिथि रहे।
बाल मेले में बच्चों द्वारा लगाए गए नूडल्स, भेलपुरी, पानीपुरी, फ्रेंच फ्राइज, समोसे आदि के स्टॉल विशेष आकर्षण रहे। विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने सभी स्टॉलों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों और अध्यापकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय व फार्मेसी कॉलेज के स्टाफ सहित रूबी बानो, आकांक्षा दुबे, रूपाली जैन, कंचन अगरिया, संध्या झा, जितेंद्र यादव, विजय शुक्ला व अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




