उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डपर्वमडावराललितपुरशिक्षण संस्थानशिक्षा

उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में बाल मेला का आयोजन  बाल दिवस पर बच्चों ने लगाये स्टाल, गोल गप्पे पर रही भीड़ स्ट्रॉबेरी चीकू और कीवी जैसे फलों से हुए बच्चे परिचित

मड़ावरा (ललितपुर) विकासखंड अंतर्गत संकुल केंद्र पारौल के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ विभिन्न खाने-पीने की चीजों एवं पठन-पाठन सामग्री के स्टाल लगाये। मेला का शुभारम्भ सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान से किया गया। इस मौक़े पर सहायक अध्यापक विशाल जैन पवा ने कहा आधुनिक भारत के निर्माता और बाल-हृदय के प्रतीक भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहर की जयंती पर सभी उनकी दूरदृष्टि, वैज्ञानिक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के द्वारा राष्ट्र की नींव को मजबूत बनाने के साथ आत्म निर्भर भारत के नव निर्माण में उनके योगदान को याद रखेंगे। सभी ने मिलकर चित्र के समक्ष विनयांजलि समर्पित की एवं वक्ताओ ने उनके आदर्श जीवन चारित्र पर प्रकाश डाला। इसके बाद मेला कार्यक्रम में बच्चे स्ट्रॉबेरी चीकू कीवी जैसे फल एवं अमेरिकन भुट्टा आदि से परिचित हुए एवं बेचने के लिए स्टाल भी लगाये। इसके अतिरिक्त बच्चों ने स्टेशनरी, गुड़िया के बाल, बिस्कुट, नमकीन, चॉकलेट, गोल गप्पे, चाउमीन, बर्गर, मंगौड़ी, समौसा, मूंगफली, अंगीठा, कैंत एवं स्थानीय फल-सब्जी सहित विभिन्न स्टाल लगाये जिसमें गोलगप्पे पर भारी भीड़ देखने को मिली। मेला के अंत में सहायक अध्यापक नरेंद्र प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए बच्चों से पैकेट बंद चीजों एवं फ़ास्ट फ़ूड का सेवन न करने को कहा। इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुशवाहा ने बच्चों को लाभ-हानि एवं आय -व्यय और बचत के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अनीता तिवारी, स्वाति श्रीवास्तव, प्रभा सिंह, अंतिम जैन, अमित जैन, प्रदीप पाठक, मलथूबाई, उमा, उर्मिला आदि मौजूद रहे। अंत में वरिष्ठ शिक्षामित्र हाकम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button