*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का किया गया सम्मान*

नगर घुवारा के विद्यालय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा में प्रभारी प्राचार्य बीएल प्रजापति के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 08 मार्च को प्रति वर्ष अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्षों,और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। महिलाएं देश,समाज और दुनिया के विकाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत महिलाओं का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर माला पहना कर, गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया। समस्त महिलाओं शिक्षकों और चतुर्थ श्रेणी महिलाओं को प्रभारी प्राचार्य बीएल प्रजापति और विद्यालय के शिक्षकों द्वारा कलम भेंटे कर सम्मान किया गया। शिक्षक विनोद कुमार जैन,मनोज जैन,राजेश कुमार सेन,कन्हैया लाल यादव,राजू प्रजापति,राजेंद्र सिंह मौर्य असफान अली और समस्त शिक्षकों द्वारा महिला दिवस पर अपनी प्रस्तुति दी गई। महिला दिवस पर सभी ने संकल्प लिया कि हम सभी महिलाओं का सम्मान करेंगे। श्रद्धा सूर्यवंशी,मनीषा मंडलोई, वर्षा पटेरिया,नेहा जैन,नेहा सेन,अदिति नामदेव,रश्मि विश्वकर्मा, आयुषी राहंगडाले, भागवती प्रजापति का सम्मान किया गया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
#Timesnowbundelkhand