नवोदित लेखक विशाल जैन पवा की पहली साँझा संकलन पुस्तक का हुआ विमोचन। अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर बुजुर्गों को सम्मान और बच्चों को संस्कार देने पर महिलाओं ने रखे विचार।

ललितपुर। अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर 15 मई को बहु मण्डल वासुपूज्य जिनालाय के तत्वाधान में “परिवार को स्वर्ग बनाना है” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं के रूप में उपस्थित महिलाओं ने नारी शक्ति को पहचानने और पारिवारिक जिम्मेदारियों को उठाते हुए बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने एवं बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देने पर अपने विचार रखे। मण्डल प्रमुख अलका पवैया ने कहा महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ दायित्यों को भी समझना होगा। शिखा मोदी ने कहा नारी दो कुल के मान को बढाती हैं उन्हें कभी देश की महान संस्कृति और सभ्यता को नहीं भूलना चाहिए। कार्यक्रम में सभी ने नवोदित लेखक विशाल जैन पवा की पहली साँझा संकलन पुस्तक “सृजन की अग्रणी महिलाएँ” का विमोचन किया। जिसमें 18 लेखकों की नारी शक्ति और उनके अद्वितीय योगदान पर आधारित 36 कविताओं का प्रकाशन किया गया है। इस मौक़े पर आकांक्षा जैन ने कहा कि एम.एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक साहित्य के क्षेत्र में नारी उत्थान के लिये महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। स्वतन्त्र लेखक अहिंसा सेवा संगठन के संस्थापक विशाल जैन ने 3 वर्ष में 50 से अधिक छन्द में लगभग 450 रचनाओं का सृजन किया है। जिसमें 100 से अधिक रचनाएँ अन्य साँझा संकलन में प्रकाशित हैं, साहित्य सृजन के लिए अनेक राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किये हैं एवं अनेक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट रचना का सृजन कर प्रमुख स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर अंजू सतभैया, नीतू जैन, स्वाति भंडारी, सोनम जैन, सौम्या जैन, सारिका जैन, राखी भंडारी, अमृता जैन, रोशनी जैन, विभा जैन, निधि जैन, प्रियंका जैन शिवानी चौधरी, प्रिया जैन आदि मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand