जयंतीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्ममडावराललितपुर

विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

मड़ावरा ललितपुर : भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर कस्बा मड़ावरा के श्री श्री १००८ श्री शाला जी मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया है। मंदिर पुजारी द्वारा सर्वप्रथम भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कराया गया एवं भव्य प्रसाद वितरण किया गया है । पं रामबाबू तिवारी ने कहा कि हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान परशुराम का जन्म अक्षय तृतीया के दिन प्रदोष काल में हुआ था। इसी वजह से वैशाख शुक्ल तृतीया और प्रदोष काल का संयोग भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के लिए सबसे शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया का पर्व स्वयं में एक अबूझ मुहूर्त कहलाता है, यानी इस दिन किसी भी शुभ कार्य को बिना विशेष मुहूर्त देखे संपन्न किया जा सकता है। हिंदू धर्म में इस तिथि का अत्यंत पावन स्थान है। भगवान परशुराम से जुड़ी कई कथाएं सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और यहां तक कि कलियुग में भी प्रचलित हैं। इस मौके पर पं रामजी तिवारी, पं दीपक रावत, पं संजय अवस्थी, पं दीपक तिवारी बरोदिया, पं धीरेन्द्र शर्मा, पं लखन तिवारी, पं मोनू पाठक, पं कृष्णका तिवारी, पं आशीष अवस्थी, पं रविन्द्र शर्मा, पं मयंक तिवारी, पं आशीष कटारे पटना, पं आशु रिछारिया गिरार, पं रोहित दुबे गिदवाहा, पं अनिल सुडेले दांगली, पं भरत तिवारी, पं राजकुमार बुधोलिया चौमऊ, पं शीतल सुडेले दांगली , पं प्रतीक दीक्षित आदि मौजूद रहे हैं।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times Now Bundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button