
महरौनी,ललितपुर-
प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के माउंट आबू मुख्यालय की मुख्य प्रशासिका 101 वर्षीया राजयोगिनी रतन मोहनी दीदी का देह परिवर्तन हो गया। राजयोगिनी के स्वर्गवास होने पर स्थानीय ओम शांति केंद्र महरौनी में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अनुवाई मौजूद होकर राजयोगिनी को भावांजलि दी। भावांजलि सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की संचालिका बीके माया रानी दीदी ने दादी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपने अनुभव की चर्चा करते हुए कहा कि दादी जी मिलने पर अपने अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होने का एहसास हुआ। दादीजी के अंदर बहुत सारी विशेषताएं थीं ,संगठन में प्यार एकता और रमणीकता का बैलेंस बनाकर चलना। दादी एक प्रेरणास्रोत हैं जो ऊर्जा पुंज बनकर हमारे जीवन को रोशन करेंगी। इस मौके पर दादी जी तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
अंत में ब्राह्मण वत्स भोज का आयोजन किया गया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times Now Bundelkhand