उत्तर प्रदेशधर्ममडावराललितपुर
● पंचकल्याणक महोत्सव की सातवीं वर्षगांठ मनाई ● महावीर जिनालय में मूलनायक भगवान महावीर स्वामी का हुआ मस्तिकाभिषेक-

(ललितपुर) वर्णी नगर मडावरा में समाधिस्थ आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के मंगल आर्शीर्वाद एवं नवाचार्य समय सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में वर्ष 2018 में पंचकल्याणक महोत्सव आयोजित किया गया था।आज 28 फरवरी को पंचकल्याणक महोत्सव की सातवीं वर्षगांठ श्री महावीर जिनालय में सकल दिगम्बर जैन समाज मडावरा के श्रद्धालुओं ने मूलनायक भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा पर अभिषेक ,शांतिधारा की।
शांतिधारा करने का सौभाग्य अजय जैन रजौला,निर्मल जैन,डां० सचिन जैन,अभय रजौला,हर्षवर्धन सेठी,सत्येंद्र जैन बम्हौरी,मनीष चौधरी को प्राप्त हुआ।इस दौरान सकल दिगम्बर जैन समाज मडावरा के श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand