मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी विस्तृत जानकारी,

महरौनी, ललितपुर।
रविवार को एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति अभियान फेज-5 टीम द्वारा थाना महरौनी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को एकत्रित कर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश देते हुए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर साझा किए। उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या अन्य आपराधिक घटना की सूचना तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक निखिल मलिक, महिला आरक्षी कृष्णा एवं महिला आरक्षी सोनी गुप्ता सहित थाना महरौनी, जनपद ललितपुर की पुलिस टीम मौजूद रही।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




