तहसील महरौनी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 9 में से 1 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण

महरौनी, ललितपुर।
तहसील सभागार महरौनी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी रजनीश बाजपेई की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 9 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 1 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।
प्राप्त प्रार्थना पत्रों का विभागवार विवरण इस प्रकार रहा—
राजस्व विभाग – 2
पुलिस विभाग – 2
विकास विभाग – 1
पूर्ति विभाग – 1
अन्य – 3 के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए!
उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समयसीमा में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि, राजस्व विभाग के लेखपाल, कानूनगो सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




