टैंकर से 400 लीटर डीजल चोरी का मामला उजागर, पंप मालिक ने किया बड़ा खुलासा

महरौनी,ललितपुर-
डीजल और पेट्रोल की सप्लाई करने वाले टैंकर के ड्राइवर और उसके सहयोगी द्वारा की जा रही कथित डीजल चोरी का मामला उजागर हुआ है। चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने जोर पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार, नराहट रोड स्थित जगन्नाथ पेट्रोल पंप के मालिक को पिछले कुछ महीनों से डीजल और पेट्रोल के स्टॉक में अंतर मिल रहा था। संदेह होने पर पंप मालिक ने सप्लाई टैंकरों की बारीकी से जांच शुरू की। इसी दौरान सप्लाई के लिए आए एक टैंकर में लगभग 400 लीटर डीजल अलग से छुपाकर रखा हुआ पाया गया।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में टैंकर चालक और उसका सहयोगी छुपाकर रखे गए डीजल को निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। पंप मालिक ने इस संबंध में डीजल सप्लाई कंपनी को शिकायत भेज दी है।
मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और सप्लाई सिस्टम की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




