नशामुक्त गांव बनाने के लिए पंचायत ने लिए कड़े निर्णय, विकासखंड महरोनी के ग्राम पडवां मे आयोजित की गयी सर्वसमाज की महापंचायत,

महरौनी,ललितपुर –
वर्तमान मे ललितपुर जनपद के ग्रामीण क्षेत्र मे नशाखोरी के बढ़ते चलन को लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश देखा जा रहा, वहीं गाँवो मे किराने की दुकानों पर अवैध तरीके से बिक रही शराब को लेकर भारी गुस्सा है। सरकारी शराब के ठेको पर ज़ब देर रात दस बजे के बाद सुबह दस बजे तक शराब का बिकना बंद हो जाता तब रात भर किराने की दुकानों पर शराब उपलब्ध रहती है ऐसे मे शराब के आदी लोग पूरी रात किराने की दुकानों से शराब खरीदकर पीते है और नशे मे धुत होकर गाँवो की गलियों, चौराहो पर खुलेआम उत्पात मचाते देखे जाते है, इतना ही नहीं वह अपने घरों मे भी परिजनों की मारपीट करते रहते है।
इन परिस्थितियों से तंग आकर जनपद के गाँवो मे अब नशामुक्ति को लेकर अभियान शुरू हो गया है, जनपद के दर्जनों गाँवो मे पंचायतो का आयोजन हो रहा है जिसमे गाँव गांव के सर्वसमाज के लोग, महिलाये एक जुट हो रहे है और पंचायत के लोग शराबियों को लेकर कड़े निर्णय ले रहे है।
जनपद के गांव मे चल रही नशामुक्त गांव बनाने की इस मुहिम मे विकासखंड महरोनी के ग्राम पडवां मे रविवार को सर्वसमाज की बैठक आयोजित की गयी जिसमे पंचो ने व ग्रामीणों ने शराबियों को समझाया व उन्हें नशा छोड़ने हेतु प्रेरित किया इस दौरान पंचायत मे विभिन्न कड़े प्रस्ताव पारित हुए।
पंचायत ने पहला निर्णय लिया कि यदि कोई ग्रामीण गांव मे अवैध तरीके से शराब, गांजा जैसी नशीली चीजों की बिक्री करता पाया जाता है तो उस व्यक्ति से इक्यावन हजार का अर्थ दंड वसूला जायेगा और उसका पांच वर्ष के लिए सर्वसमाज से बहिष्कार किया जायेगा। अर्थदंड अदा नहीं करने पर गांव के लोग उसपर कानूनी कार्यवाही कराएंगे।
पंचायत ने दूसरा निर्णय लिया कि यदि कोई व्यक्ति नशे मे धुत होकर गांव के सार्वजनिक स्थलों मुहल्लो, चौराहो, स्कूलों के आसपास उत्पात करता पाया जाता है तो उसपर इक्यावन सौ रुपये का अर्थदंड लगाया जायेगा और उत्पात करने वाले शराबी का समर्थन व संरक्षण देने वाले व्यक्ति पर ग्यारह हजार का अर्थदंड लगाया जायेगा।
पंचायत मे तीसरा निर्णय यह लिया गया कि ग्राम का कोई व्यक्ति यदि शराब पीकर उत्पात करता हुआ दिखे तो ग्रामीण उसकी वीडिओ सूट करेंगे व वीडिओ मे दोष सिद्ध होने पर निर्धारित कार्यवाही की जाएगी।
पंचायत ने चौथे निर्णय लिया कि यदि कोई व्यक्ति आगामी पंचायत निर्वाचन या अन्य चुनाव के माहौल मे शराब का वितरण कराता पाया जाता है तो उसपर एक लाख रूपये का अर्थदंड लगाया जायेगा।
पंचायत मे अंतिम निर्णय के तौर पर स्पष्ट किया गया कि अर्थदंड की वसूल की गयी धनराशि को ग्राम के स्कूलों के विकास कार्यों मे व्यय किया जायेगा।
बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि गांव के इच्छुक लोगो को शराबखोरी पर नजर रखने व अर्थदंड की राशि वसूलने हेतु वॉलियंटर के तौर पर कार्य करेंगे इस दौरान करीब चार दर्जन ग्रामीणों की कमेटी बनाई गयी जिसमे सर्वसमाज के लोग रखे गए।
अंत मे बैठक के दौरान लिखे गए सभी प्रस्तावित बिंदु पढ़कर सुनाये गए जिनपर सभी ने हाथ उठाकर समर्थन दिया।
आयोजित की गयी पंचायत मे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार उर्फ़ सोनू राजा, पूर्व प्रधान तेजसिंह, पूर्व प्रधान रतिराम कुशवाहा, वार्ड मेंबर्स, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित ग्राम के करीब डेढ़ सौ ग्रामीण उपस्थित रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




