उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमडावराललितपुर

ग्राम धौरीसागर में “शिक्षा साक्षरता सतत् विकास का आधार एवं क्षेत्रीय नदी पुनर्जीवन सम्मेलन आयोजित * कार्यक्रम में विलुप्त नदियों की खोज, पुनर्जीवन एवं सतत विकास पुस्तक का किया गया विमोचन

* क्षेत्रीय समुदाय एवं किसानों ने बासुदेव सिंह को नदी पुत्र का दर्जा देकर नदी पुत्र का सम्मान देते हुए किया नागरिक अभिनंदन
* बुंदेलखंड विश्व विद्यालय झाँसी समाज कार्य विभाग के 35 छात्रों ने किया क्षेत्र का भ्रमण

ललितपुर।
जनपद ललितपुर मुख्यालय के दूरस्थ विकास खण्ड मड़ावरा के ग्राम धौरीसागर में क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित “शिक्षा साक्षरता सतत् विकास का आधार एवं क्षेत्रीय नदी पुनर्जीवन सम्मेलन में बुंदेलखंड विश्व विद्यालय झाँसी समाज कार्य विभाग के 35 छात्रों एवं डॉ. मुहम्मद नईम, डॉ. गुँजा चतुर्वेदी, अनिल प्रकाश गोस्वामी सामाजिक संत की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर डॉ. नईम ने कहा कि बुंदेलखंड सेवा संस्थान आकांक्षी ब्लॉक मडावरा के जंगली पहाड़ी क्षेत्र के पचास आदिवासी बाहुल्य इलाकों में कार्य कर रहा है। दुर्गम इलाके में कार्य करना अपने आप में बडा चैलेंज है। संस्थान इस विकास से वंचित क्षेत्र को अपने हिस्से का भारत मानकर जान की बाजी लगा कर शासन प्रशासन का सहयोग लेकर ग़रीब की पैरवी करते हुए गरीबी अशिक्षा के विरुद्ध अभियान चला रहा है यह बहुत बड़ा संकल्प था जो सपना था वह पूरा होता दिख रहा है। बनडई नदी पुनर्जीवन होने से हजारों किसानों को खेती सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। पेयजल हेतु पानी मिल रहा है सूखा क्षेत्र अब हरा भरा दिखने लगा है। बनडई नदी जीवन रेखा बन गई इस नदी के पुनर्जीवन में तत्कालीन कमिश्नर झांसी मंडल झांसी शंकर अग्रवाल एवं जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने जल यात्रा निकाल कर लोगों को एक जुट किया था। संस्थान की पहल का परिणाम आज क्षेत्र में खुशहाली आई है। क्षेत्र वासियों ने नदी पुत्र के रूप मे बासुदेव जी को सम्मानित किया।
विश्वविद्यालय समाज कार्य विभाग के छात्रों ने भी नदी पुत्र बासुदेव जी को बधाई दी।

इस अवसर पर प्रोफेशर डॉ. गुंजा चतुर्वेदी ने कहा आदिवासी समाज के विकास के लिए अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है संस्थान प्रयास जारी रखे सरकार, समाज, सभी का सहयोग मिलेगा। क्षेत्रीय समुदाय एवं किसानों ने बासुदेव सिंह को नदी पुत्र का दर्जा देकर नदी पुत्र का सम्मान देते हुए नागरिक अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सामाजिक संत अनिल गोस्वामी ने कहा कि जीवन में आने वाली कठिनाइयों से किसी को भी घबराना नहीं चाहिए। मुस्काराकर मुसीबतों से लड़ना है जीतना है। शराब के नशे से बचना है , बच्चों को विद्यालय भेजिये शिक्षा संस्कार दीजिये, माता पिता तनाव से बच जायेंगे। जीवन खुशहाल बनेगा।

विश्व विद्यालय छात्र अवलोकन दल ने ग्राम सौंरई में जल पोशिया तालाब जल संरक्षण की सफ़ल कहानी सुना और बनडई नदी के स्वरूप को समझा जिसका पानी बांध भरने के बाद धसान नदी में बह जाता है। छात्रों के दल ने ग्राम सकरा धौरीसागर सहरिया आदिवासी बस्ती में स्थित साक्षरता केंद्र का अवलोकन किया। यहां पर लैपटॉप प्रोजेक्टर के माध्यम से अक्षर ज्ञान एवं सरकार की योजनाओ की जानकारी दी जाती है।
कार्यक्रम में विलुप्त नदियों की खोज, पुनर्जीवन एवं सतत विकास पुस्तक का विमोचन किया गया। बुंदेलखंड सेवा संस्थान की ऒर से बुंदेलखंड विश्व विद्यालय के डॉ. मुहम्मद नईम एवं डॉ. गुंजा चतुर्वेदी, अनिल प्रकाश गोस्वामी को विष्णु अवतार प्रतिमा देवगढ़ देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्थान कार्यकर्ता सोनू, अभिषेक सिंह, मईयादीन सहित समस्त बीएसएस स्टाफ, छात्रों सहित ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button